LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

ग्राम पंचायत खोड़री(पसान) 15 वें वित्त राशि की दुरूपयोग, गौठन की मजदूरी लाल सिंह पोर्ते व उमा पोर्ते के नाम पर किए भुगतान।

कोरबा/पसान :- जिला कोरबा के ग्राम पंचायत खोड़री(पसान) जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा में गौठन मजदूरी राशि भुगतान के नाम पर 15 वें वित्त शासकीय राशि की घोटाला सामने आया है। सरकारी पोर्टल पर अपलोड किए गए दस्तावेजों के अनुसार 15 वें वित्त योजना से गौठन मजदूरी के नाम पर लगभग 39,121 रुपये उमा पोर्ते व 58,034 रु. लाल सिंह पोर्ते के नाम पर निकासी की गई है। यह रकम केवल मजदूरी भुगतान के लिए है और भी कार्य के नाम पर शासकीय राशि निकाली गई, जिससे स्थानीय लोग और अधिकारी दोनों ही हैरान हैं। पोर्टल पर अपलोड की गई बिल और निकासी के रिकॉर्ड से यह सामने आया कि केवल मजदूरी भुगतान के नाम पर इतनी बड़ी राशि निकालना असंभव है। मामला सामने आते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव विजय बहादुर मरावी पर मिलीभगत का आरोप लगाया जा रहा है।

पूरी मामला जाने :-                                                          चैन फेंसिंग कार्य की मजदूरी उमा पोर्ते के नाम पर 05/10/2023 को 7,483 रु., चैन फेंसिंग गौठन की मजदूरी भुगतान 05/10/2023 को 11,430 रु., गौठन की मजदूर भुगतान 05/10/2023 को 10,104 रु., मजदूरी राशि भुगतान 05/10/2023 को 10,104 रु. उमा पोर्ते के नाम पर A/C 035301005639 नंबर पर 39,121 रु 15 वित्त से राशि भुगतान किया गया है। गौठन मजदूरी भुगतान 11/10/2023 को 10,104 रु. गौठन मजदूरी भुगतान 11/10/2023 को 11,430 रु. गौठन मजदूरी भुगतान 11/10/2023 को 11430 रु. गौठन मजदूरी भुगतान 11/10/2023 को 10,104 रु. मजदूरी राशि भुगतान 14/10/2023 को 7,483 रु. मजदूरी राशि भुगतान 14/10/2023 को 783 रु. लाल सिंह पोर्ते के नाम पर A/C 035301005639 के नाम 58,034 रु. 15 वित्त से राशि भुगतान किया गया है। गौठन की मजदूरी राशि 15 वें वित्त से भुगतान करना कही न कही शासकीय राशि की हेरा फेरी में संदेह उत्पन्न करता है। एक ही कम के लिए दो बार मजदूरी भुगतान कर शासकीय राशि की हेरा फेरी और भ्रष्टाचार कार्य की ओर इसरा दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!