LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

पेंड्रा में 12वीं बोर्ड व बीपीएड–डीएपी परीक्षा का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर संतोष

पेंड्रा में 12वीं बोर्ड व बीपीएड–डीएपी परीक्षा का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर संतोष

पेंड्रा, 23 फरवरी 2026।विकासखंड शिक्षा अधिकारी पेंड्रा द्वारा आज दिनांक 23/02/2026 को छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हायर सेकेंडरी स्कूल नवागांव, हायर सेकेंडरी स्कूल आमांडाड तथा शासकीय शारीरिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (फिजिकल) पेंड्रा में संचालित बीपीएड एवं डीएपी परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्र वितरण, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा तथा सीसीटीवी एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा संचालन से जुड़ी समस्त प्रक्रियाओं की जानकारी ली और केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

ये खबर भी पढ़ें…
ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन, युवाओं के हाथों सौंपी संगठन की कमान  शिवांश दुबे बने अध्यक्ष, आदित्य चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन, युवाओं के हाथों सौंपी संगठन की कमान शिवांश दुबे बने अध्यक्ष, आदित्य चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
September 20, 2026
ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन, युवाओं के हाथों सौंपी संगठन की कमान शिवांश दुबे बने अध्यक्ष, आदित्य चतुर्वेदी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीनों परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष वातावरण में संचालित होती पाई गई। कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था या अनुशासनहीनता की शिकायत नहीं मिली। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों में स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने परीक्षा कार्य में संलग्न सभी कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ दायित्व निर्वहन करने के निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
तीनों विकासखंडों के स्कूलों में DEO का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार
तीनों विकासखंडों के स्कूलों में DEO का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार
September 20, 2026
तीनों विकासखंडों के स्कूलों में DEO का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार उल्लास साक्षरता महापरीक्षा और सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!