LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

पेंड्रा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संकुल केंद्र भाड़ी में संकुल स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संकुल स्तरीय न्योता भोज भी आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अतिथियों ने साथ बैठकर भोजन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
आमागोहन में 15वें वित्त की सीसी रोड पर सवाल: सड़क के साथ निजी आंगन की ढलाई का आरोप, इंजीनियर के निरीक्षण पर भी उठे सवाल
आमागोहन में 15वें वित्त की सीसी रोड पर सवाल: सड़क के साथ निजी आंगन की ढलाई का आरोप, इंजीनियर के निरीक्षण पर भी उठे सवाल
September 20, 2026
आमागोहन में 15वें वित्त की सीसी रोड पर सवाल: सड़क के साथ निजी आंगन की ढलाई का आरोप, इंजीनियर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रतियोगिता में संकुल अंतर्गत संचालित विभिन्न शालाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को प्रस्तुत किया, जबकि भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत जीपीएम उपस्थित रहे। वहीं आर.एन. चंद्रा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी पेंड्रा, संजय नामदेव, बीआरसीसी पेंड्रा, संकुल प्राचार्य, सीएसी लक्ष्मी शंकर गुप्ता, रत्ना राज सहित संकुल के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन, युवाओं के हाथों सौंपी संगठन की कमान  शिवांश दुबे बने अध्यक्ष, आदित्य चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन, युवाओं के हाथों सौंपी संगठन की कमान शिवांश दुबे बने अध्यक्ष, आदित्य चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
September 20, 2026
ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी का पुनर्गठन, युवाओं के हाथों सौंपी संगठन की कमान शिवांश दुबे बने अध्यक्ष, आदित्य चतुर्वेदी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ भोजन, साथ संस्कार और साथ विकास का संदेश

न्योता भोज के दौरान विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने सामूहिक रूप से भोजन किया। इस आयोजन ने बच्चों में सामुदायिक सहभागिता, आपसी सौहार्द और अपनत्व की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। सभी ने एक साथ भोजन कर ‘साथ भोजन, साथ संस्कार और साथ विकास’ की भावना को सार्थक किया।

ये खबर भी पढ़ें…
तीनों विकासखंडों के स्कूलों में DEO का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार
तीनों विकासखंडों के स्कूलों में DEO का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार
September 20, 2026
तीनों विकासखंडों के स्कूलों में DEO का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर अधिकारियों को फटकार उल्लास साक्षरता महापरीक्षा और सेवा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी रचनात्मक एवं शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ उनके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं।

प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों एवं शिक्षकों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम प्रतिभा, संस्कार, सहभागिता और सामुदायिक भावना का सुंदर संगम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!