LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

मुरूम खदान धसी : एक की मौत दो मजदूर घायल खनन विभाग पर उठ रहे सवाल जाँच में जुटे पुलिस।

गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में एक मुरम की खदान धंसने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई है। इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को मिट्टी से निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मजदूर दिनेश धुर्वे को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दो मजदूरों का इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह यहां कई मजदूर खदान से खुदाई कर मुरूम निकाल रहे थे। इसी दौरान खदान के ऊपरी हिस्से से मुरूम भर भराकर नीचे आ गिरी। जिसमें तीन मजदूर दब गए थे। जिसके बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर गौरेला पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद
June 23, 2026
20 लाख की फिरौती मांगने वाले अंतरराज्यीय किडनैपिंग गैंग का भंडाफोड़, 3 दिन में अपहृत गिरीश यादव सकुशल बरामद पिस्टल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!