LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

“राहत नहीं, ‘उगाही का जाल’! मरवाही में RI अभिषेक त्रिपाठी पर बड़ा आरोप—पैसे लिए, न मदद मिली न रकम लौटी, अब ऑडियो से खुली पोल”

राहत नहीं, ‘उगाही का जाल’! मरवाही में RI अभिषेक त्रिपाठी पर बड़ा आरोप—पैसे लिए, न मदद मिली न रकम लौटी, अब ऑडियो से खुली पोल”

जीपीएम में एक और घोटाला, सिस्टम पर सवाल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में पहले से चल रहे जमीन घोटालों की गूंज के बीच अब एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस बार आरोप सीधे राजस्व विभाग के एक जिम्मेदार अधिकारी पर है, जिस पर राहत राशि दिलाने के नाम पर 1.5 लाख रुपये की वसूली करने का आरोप लगा है।
मरवाही निवासी स्नेहिल गुप्ता ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि 15 जून 2025 को हुई दुर्घटना के बाद जब वे जेल अभिरक्षा में थे, उसी दौरान 16 जून को राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी उनके पिता के पास पहुंचे।
“राहत दिलवाएंगे” कहकर लिया पैसा
आरोप है कि अधिकारी ने मृतक के परिजनों को तहसील से मिलने वाली राहत राशि का हवाला देते हुए तत्काल 1,50,000 रुपये की मांग की। यह भी भरोसा दिया गया कि बाद में शासन से मिलने वाली राशि से पैसे लौटा दिए जाएंगे।
पीड़ित परिवार ने भरोसा कर रकम दे दी, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी न कोई राहत राशि मिली और न ही पैसे वापस किए गए।
वायरल ऑडियो ने खोली पोल
मामले ने तब तूल पकड़ा जब पीड़ित और आरोपी के बीच की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ऑडियो में पैसों के लेन-देन की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, बातचीत में अधिकारी द्वारा राशि लेने की स्वीकारोक्ति जैसे संकेत भी मिल रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। धमकी देकर दबाने की कोशिश
पीड़ित का आरोप है कि जब पैसे वापस मांगने का दबाव बनाया गया, तो अधिकारी ने कहा—
“तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, मैं सरकारी आदमी हूं।” इस बयान ने पूरे मामले को और ज्यादा गंभीर और आपराधिक बना दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगलों की रखवाली या सौदेबाजी? पेंड्रा में लकड़ी तस्करी पर ‘इनसाइड सेटिंग’ के आरोप”
जंगलों की रखवाली या सौदेबाजी? पेंड्रा में लकड़ी तस्करी पर ‘इनसाइड सेटिंग’ के आरोप”
March 30, 2026
जंगलों की रखवाली या सौदेबाजी? पेंड्रा में लकड़ी तस्करी पर ‘इनसाइड सेटिंग’ के आरोप” गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।पेंड्रा वन परिक्षेत्र इन दिनों एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गवाह भी मौजूद, मामला और पुख्ता
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि 1.5 लाख रुपये की नगद राशि पिंटू सुमेर, वाहिद खान और राकेश चंद्रा के सामने दी गई थी। ऐसे में यह मामला सिर्फ आरोप नहीं, बल्कि गवाहों के साथ मजबूत होता नजर आ रहा है। “नया सिस्टम” या संगठित उगाही?
सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या यह किसी अधिकारी का निजी “नया नियम” है या फिर राजस्व विभाग में चल रहा कोई बड़ा वसूली नेटवर्क?
क्योंकि सरकारी नियमों में आरोपी पक्ष से इस तरह पैसे लेकर राहत दिलाने का कोई प्रावधान नहीं है।

गबन और धोखाधड़ी की आशंका

ये खबर भी पढ़ें…
भ्रष्टाचार और घोटाले में घिरे कोटमी कला के अधीक्षक शंकर प्रजापति को पद से हटाए गए।
भ्रष्टाचार और घोटाले में घिरे कोटमी कला के अधीक्षक शंकर प्रजापति को पद से हटाए गए।
March 30, 2026
गौरेला पेंड्रा मरवाही : जिले के पेंड्रा विकासखंड अंतर्गत कोटमी कला स्थित शासकीय बालक छात्रावास में पदस्थ प्रभारी अधीक्षक शंकर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कानूनी नजरिए से देखें तो यह मामला केवल विभागीय गड़बड़ी नहीं, बल्कि धोखाधड़ी, गबन और पद के दुरुपयोग का गंभीर प्रकरण बन सकता है।

लगातार सामने आ रहे घोटालों से जिले में प्रशासन की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें…
अंतिम तक न्यूज़ के खुलासे के बाद रेत माफियाओं पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अवैध घाट पर चला ‘जनता का बुलडोज़र’ – विभाग कुंभकर्णी नींद में लीन…?
अंतिम तक न्यूज़ के खुलासे के बाद रेत माफियाओं पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अवैध घाट पर चला ‘जनता का बुलडोज़र’ – विभाग कुंभकर्णी नींद में लीन…?
March 30, 2026
बिलासपुर : कोटा विकासखंड के ग्राम रतखंडी में प्रशासन की नाक के नीचे चल रहे रेत माफियाओं के काले साम्राज्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!