LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

Big breaking gpm : वोट डालनें पर टाकिजों में एक सप्ताह तक मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट

गौरेला पेंड्रा मरवाही, लोकतंत्र के महापर्व में जिले में खासकर शहरी क्षेत्रों में शत् प्रतिशत मतदान के लिए जीपीएम चेंबर आफ कॉमर्स द्वारा विशेष पहल की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी की अपील पर लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण के मतदान दिवस 7 मई को अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा मतदाता ग्राहकों को विभिन्न सामानों की खरीदी पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।जीपीएम चेंबर आफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री मनीष केशरी ने कहा है कि अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट डालने हेतु प्रेरित करने के लिए टॉकिजों-सिनेमा घर के मालिकों द्वारा वोट डालनें के बाद उंगली में अमिट स्याही का निशान दिखाने पर टिकटों में एक सप्ताह तक 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। श्री केशरी ने बताया कि मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से कान्हा स्वीट्स गौरेला ने भी मिष्ठान खरीदी पर 10 प्रतिशत छूट देने की सहमति व्यक्त की है। इसी तरह विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा सामान खरीदी पर विशेष छूट देने के संबंध में योजना तैयार कर रहे हैं। शीघ्र ही प्रतिष्ठानों के नाम प्रसारित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
फर्जी वाउचर से सरकारी धन की बंदरबांट! 7 पंचायतों पर एफआईआर का शिकंजा
फर्जी वाउचर से सरकारी धन की बंदरबांट! 7 पंचायतों पर एफआईआर का शिकंजा
July 31, 2026
15वें वित्त आयोग की राशि में बड़ा घोटाला ! 7 ग्राम पंचायतों पर एफआईआर के आदेश, फर्जी बिलों से सरकारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!