LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

Politics Breaking : CM योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ के तीन जिले मे धुँआंधार प्रचार : पढ़िए क्या कुछ कहें।

रायपुर।खबरों का राजा : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए स्टार प्रचारकों का प्रदेश में दौरा जारी है। जहां कल यानि सोमवार 22 अप्रैल को देश के गृह मंत्री अमित शाह कांकेर आ रहे है। वहीं आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में धुआंधार प्रचार किए है। बता दे की आपने तूफानी अंदाज मे राजनांदगांव, कोरबा और बिलासपुर मे लगातार तीन सभाओं को संबोधित किए है। उन्होंने कहा है कि-कांग्रेस घोटाले का नाम है, कांग्रेस आतंकवाद का नाम है, कांग्रेस नक्सलवादका नाम है। कांग्रेस ने युवाओं को आतंकवाद के नाम पर, उग्रवाद के नाम पर उकसाने का कार्य किया है। योगी ने कहा कि102 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए है। पूरे देश के अंदर एक ही लहर है, एक हैी आवाज हैं- फिर एक बार मोदी सरकार। इसी आवाज को छत्तीसगढ में भी हमें गुंजाना है। जो लोग जातिवाद के नाम पर और अन्य आधार पर यहाँ लोगों को बाटना चाहते हैं, उनको दरकिनार करिए। मुख्यमंत्री योगी रविवार को राजनांदगाँव संसदीय क्षेत्र के ग्राम कुमरदा में भारतीय जनता पार्टी की महती चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण
September 18, 2026
WOTR एवं HDB Financial Services के सहयोग से किसानों को मिला टिकाऊ कृषि का प्रशिक्षण जीशान अंसारी की कलम से ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!