LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मरवाही में बोर्ड परीक्षाओं हेतु उड़नदस्ता दल गठित, एसडीएम ने जारी किया आदेश ___!

मरवाही में बोर्ड परीक्षाओं हेतु उड़नदस्ता दल गठित, एसडीएम ने जारी किया आदेश ___!

मरवाही, 18 फरवरी 2026।कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मरवाही, जिला गौरेला–पेंड्रा–मरवाही (छ.ग.) द्वारा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर के निर्देशानुसार हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन के लिए दो उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड) दलों का गठन किया गया है। इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक
May 27, 2026
17वीं राज्य स्तरीय वुशू चैम्पियनशिप में रायपुर का जलवा, खिलाड़ियों ने जीते 18 पदक रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य वुशू संघ द्वारा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश के अनुसार हायर सेकेंडरी परीक्षाएं 20 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक तथा हाईस्कूल परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी। परीक्षा का समय प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के उपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने और केंद्रों पर सतत निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
गोबर खाद घोटाले में दूसरी बड़ी कार्रवाई: मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश खैरवार निलंबित, GPM वन विभाग में मचा हड़कंप
गोबर खाद घोटाले में दूसरी बड़ी कार्रवाई: मरवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी रमेश खैरवार निलंबित, GPM वन विभाग में मचा हड़कंप
May 27, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) : वन विभाग में बहुचर्चित गोबर खाद घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में कार्रवाई का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दल क्रमांक – 01

दल क्रमांक 01 में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मरवाही एवं शासकीय विद्यालयों के अधिकारियों/व्याख्याताओं को शामिल किया गया है। यह दल निर्धारित परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेगा और परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ हर बैगा परिवार तक पहुंचे”
May 27, 2026
“जंगलों तक पहुंची सरकार की सख्ती: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने अचानकमार में अफसरों को चेताया, कहा— योजनाओं का लाभ...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दल क्रमांक – 02

दल क्रमांक 02 में वन एवं शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारियों को शामिल किया गया है। यह दल भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा संचालन सुनिश्चित करेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी दल प्रभारी एवं सदस्य प्रतिदिन परीक्षा दिवस पर प्रातः 8:45 बजे कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मरवाही में उपस्थिति दर्ज कराएंगे तथा निरीक्षण उपरांत अपनी प्रतिवेदन रिपोर्ट संबंधित कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करेंगे।

प्रशासन द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, कदाचार या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में परीक्षा में सम्मिलित हों तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन या अनुचित साधनों से दूर रहें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!