LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

आवास दिलाने के नाम पर रिश्वतखोरी का आरोप! पेंड्रा जनसमस्या निवारण शिविर में गूंजा भ्रष्टाचार का मुद्दा, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश”

आवास दिलाने के नाम पर रिश्वतखोरी का आरोप! पेंड्रा जनसमस्या निवारण शिविर में गूंजा भ्रष्टाचार का मुद्दा, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश”

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही। सुशासन तिहार के बीच आयोजित नगरीय निकाय के पहले जन समस्या निवारण शिविर में उस समय हड़कंप मच गया जब प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति के एवज में राशि मांगने का गंभीर आरोप सामने आया। नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जलान ने खुले मंच से शिकायत करते हुए कहा कि सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी हितग्राही से आवास स्वीकृति के लिए पैसे मांग रहा है। मामला सामने आते ही कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने तत्काल जांच के निर्देश देते हुए दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
शिक्षा विभाग का गजब कारनामा: 15 साल पहले मृत शिक्षक की कर दी ऑनलाइन पोस्टिंग, जिंदा गुरुजी को बना दिया अतिशेष !
शिक्षा विभाग का गजब कारनामा: 15 साल पहले मृत शिक्षक की कर दी ऑनलाइन पोस्टिंग, जिंदा गुरुजी को बना दिया अतिशेष !
June 20, 2026
शिक्षा विभाग का गजब कारनामा: 15 साल पहले मृत शिक्षक की कर दी ऑनलाइन पोस्टिंग, जिंदा गुरुजी को बना दिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मल्टी परपज स्कूल पेंड्रा के असेम्बली हॉल में आयोजित इस शिविर को प्रशासन ने सुशासन और जनसेवा का बड़ा मंच बताया, लेकिन आवास योजना में कथित रिश्वतखोरी के आरोप ने पूरे कार्यक्रम की चर्चा का केंद्र बदल दिया। लोगों के बीच यह सवाल भी उठने लगा कि आखिर गरीबों के सिर पर छत देने वाली योजना में भी यदि रिश्वत मांगी जा रही है, तो आम नागरिक किस पर भरोसा करे?

ये खबर भी पढ़ें…
अमाली एवं आसपास के प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने एकस्वर मे कोल वाशरी खुलने का किए विरोध इसके बावजूद कोल वाशरी खुलेगी तो हाई कोर्ट जायेंगे- शुक्ला
अमाली एवं आसपास के प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने एकस्वर मे कोल वाशरी खुलने का किए विरोध इसके बावजूद कोल वाशरी खुलेगी तो हाई कोर्ट जायेंगे- शुक्ला
June 21, 2026
कोल वाशरी संचालक द्वारा बाहर से गुंडे और बाउंसर बुलाकर माहौल बिगाड़ने का किया गया काम जीशान अंसारी की रिपोर्ट,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी वार्डों में जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए विशेष कैंप लगाने की मांग करते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से पहुंचना चाहिए। उन्होंने आवास संबंधी मांगों को प्राथमिकता देने की बात कही और नागरिकों से जल संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील भी की।

ये खबर भी पढ़ें…
मां मातंगी दिव्य धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, की पूजा-अर्चना
मां मातंगी दिव्य धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, की पूजा-अर्चना
June 21, 2026
मां मातंगी दिव्य धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, की पूजा-अर्चना डॉ. प्रेम साई महाराज से लिया आशीर्वाद, प्रदेश के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और हितग्राहियों को लाभान्वित किया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई तथा 8 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं नोनी सुरक्षा और सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 26 बच्चों को लाभ दिया गया।

राजस्व विभाग ने 24 दिन के नवजात शिशु का जाति और निवास प्रमाण पत्र जारी कर प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण पेश किया। इसके अलावा 4 हितग्राहियों को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र तथा 6 किसानों को किसान किताब वितरित की गई। कृषि विभाग ने मूंग बीज बांटे, जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, पोषण आहार, छड़ी-वॉकर, चश्मे और मितानिनों को दवा किट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के की शादी न करें तथा समाज को कुरीतियों से मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

शिविर में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, नगर पालिका उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, गौ सेवा आयोग जिला समिति अध्यक्ष रामजी श्रीवास, डॉ. नीरज जैन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!