LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

सकारात्मक पहल कंवर (पैकरा)समाज पेंड्रा गढ़ के सामाजिक कार्यक्रम में डी जे, शराब बंद

सकारात्मक पहल कंवर (पैकरा)समाज पेंड्रा गढ़ के सामाजिक कार्यक्रम में डी जे, शराब बंद

पेंड्रा:-  को पेंड्रा गढ़ में वार्षिक महासभा का आयोजन किया गया, जिसमें सबसे पहले सामाजिक प्रतिनिधि, राजनीतिक प्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठ जन, नारी शक्ति, युवा वर्ग के द्वारा ठाकुर देव पूजन एवं देश के प्रति अपने प्राणों की बलिदान देने वाले शहीद सीता राम कंवर के चित्र पर मल्यार्पण किए तत्पश्चात अध्यक्ष महोदय एवं समस्त पदाधिकारी के द्वारा वरिष्ठ जनों एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया, अध्यक्ष महोदय के द्वारा स्वागत भाषण दिया गया, सोनकुंड में निर्मित सोनेश्वर महराज जी का मंदिर के लिए सभी के द्वारा सर्व सम्मति से संरक्षित एवं संचालन की जवाबदारी लिए, सामाजिक कार्यों पर डी जे बजाने पर संचालक को 10000 एवं बजवाने वाले को 25000=00 जुर्माना देना होगा, घर में महुआ शराब बनाने एवं सामाजिक कार्यों में पीकर आने पर 5000=00 जुर्माना तय किया गया है, इसी प्रकार आगे समाज का खाता संचालन एवं पंजीयन पर भी चर्चा किया गया और भी अन्य विषयो पर सकारात्मक निर्णय समाज प्रमुखों द्वारा लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वार्षिक महासभा में नारी शक्ति भी महिला प्रकोष्ठ का गठन कर समाज में कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कहीं,
महिला प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ वंदना पैकरा,अध्यक्ष मति सविता पैकरा मुरमुर, उपाध्यक्ष कांति पैकरा
सचिव शशि पैकरा , अनीता पैकरा कोषाध्यक्ष मति रंजीता पैकरा एवं समस्त महिला प्रकोष्ठ की टीम उपस्थित रहे।
वार्षिक महासभा को जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला सदस्य पवन पैकरा, जिला सदस्य मति पूर्णिमा कपूर पैकरा, सरपंच नवागांव धर्मेंद्र पैकरा सभी ने संबोधित किया।
सामाजिक प्रतिनिधियों में महेंद्र पैकरा रूपनदंड, तारा सिंह, बृजभान पैकरा इकाई चक अध्यक्ष, नारायण सिंह कंवर, सुरेंद्र सिंह पैकरा, हिंगल सिंह कंवर, राजेश्वर पैकरा, जयलाल पैकरा,मिलाप पैकरा, समाज के संरक्षक धन सिंह कंवर, रविन्द्र सिंह कंवर, हरनाम सिंह कंवर, सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र पैकरा भी संबोधित किए,कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सचिव राजेश पैकरा, इंजीनियर संत कुमार पैकरा एवं सह सचिव नारायण सिंह पैकरा के द्वारा किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!