LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, मेधावी छात्र सम्मानित – मटियाडांड में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव

“नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत, मेधावी छात्र सम्मानित – मटियाडांड में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव”

“विद्यार्थी सम्मान सह प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में उमड़ा उत्साह, मरवाही BEO दिलीप पटेल रहे उपस्थित”

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान के तहत भदौरा में लगा सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
सेवा संकल्प अभियान के तहत भदौरा में लगा सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी
September 29, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत भदौरा में लगा सेवा सेतु शिविर, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी राशनकार्ड, ई-केवाईसी, आधार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मटिया डांड, मरवाही:- शासकीय माध्यमिक शाला मटिया डांड प्रांगण में विद्यार्थी सम्मान सह प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मरवाही विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दिलीप पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्कूल परिवार, पालकगण, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। तत्पश्चात नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता देखने को मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर
September 29, 2026
राज्य स्तरीय रोजगार मेले में 8,720 रिक्तियां, जीपीएम के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर 7 एवं 8 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

📗 विद्यार्थी सम्मान व प्रेरणा:
विद्यालय में कक्षा 6 वी 8 वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को श्री दिलीप पटेल के हाथों स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में श्री पटेल ने कहा कि “विद्यार्थियों का सम्मान उनका मनोबल बढ़ाता है तथा अन्य बच्चों में भी अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है।”

🌱 पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश:
कार्यक्रम में विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया, जिसमें आम, नीम, करंजी, अमरूद एवं फूलदार पौधे लगाए गए। श्री पटेल ने बच्चों को संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर विद्यार्थी को एक पौधा लगाना और उसका संरक्षण करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ ‘हर्बल प्रोडक्ट’ की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही ‘ड्यूटी’,
September 29, 2026
बिलासपुर : सरकारी काम छोड़ 'हर्बल प्रोडक्ट' की प्रचार में मस्त पटवारी प्रियंका बैगा, 22 किमी दूर से चल रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

🎶 सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी बच्चों की प्रतिभा:
विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूह नृत्य, देशभक्ति गीत एवं बाल कविताओं की सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। उपस्थित पालकों ने बच्चों की प्रस्तुति पर तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया।

🎓 विद्यालय स्टाफ व पालकों की भूमिका सराहनीय:
प्रधान पाठक एवं शिक्षकों ने पालकों से बच्चों की शिक्षा में निरंतर सहयोग की अपील की। पालकों ने भी बच्चों की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

अंत में विद्यालय के संकुल समन्यवक रामशरण किरण एंव प्रधान पाठक द्वारा मरवाही BEO श्री दिलीप पटेल एवं भाजपा नेता अनिल कुमार,जनपद सदस्य किसमिस भानू समस्त,सरपंच, उपसरपंच , आगंतुकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!