LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

प्रधानपाठक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता जी का भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

प्रधानपाठक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता जी का भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

धनगवां:- माध्यमिक शाला धनगवां के प्रधानपाठक श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता जी के सेवानिवृत्त होने पर शाला एवं संकुल स्तरीय भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती कमला मेश्राम (सरपंच धनगवां) एवं विशेष अतिथि श्री आर.पी. गुप्ता, श्रीमती गुप्ता, श्री सार्थक गुप्ता, श्री संतोष सोनी (बीआरसीसी गौरेला), श्रीमती निरुपमा नामदेव (प्रभारी प्राचार्य), पूर्व प्रधानपाठक श्री अमर सिंह भानू, भूतपूर्व सरपंच श्रीमती रीता सिंह सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
लिटिल चैंप सीजन 2 : सिंगिंग एवं डांसिंग की एकल प्रतियोगिता का मेगा फाइनल रविवार को पेण्ड्रा 
लिटिल चैंप सीजन 2 : सिंगिंग एवं डांसिंग की एकल प्रतियोगिता का मेगा फाइनल रविवार को पेण्ड्रा 
November 28, 2026
लिटिल चैंप सीजन 2 : सिंगिंग एवं डांसिंग की एकल प्रतियोगिता का मेगा फाइनल रविवार को पेण्ड्रा  ऑडिशन के माध्यम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर संकुल एवं शाला परिवार के सभी शिक्षकों द्वारा पुष्प गुच्छ, पेन, श्रीफल, शाल, सफारी पीस, मोमेंटो, डायरी, फूल की थाली भेंट कर सम्मानित किया गया। श्री मनहरण सिंह पोर्ते एवं श्रीमती प्रीति गुप्ता ने विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल भावुक कर दिया। श्री गुप्ता जी का जीवन परिचय श्री राम चंद्र राठौर द्वारा प्रस्तुत किया गया।

समारोह में संकुल ललाती में नवपदस्थ शिक्षकों का स्वागत एवं संकुल से स्थानांतरित शिक्षिका श्रीमती मिलास पैकरा का स्नेहिल विदाई भी किया गया। स्मृतियों को संजोने हेतु फोटो व वीडियो कवरिंग श्री आत्माराम चौधरी ने की। संचालन शिक्षक श्री रत्नेश सोनी व श्री राजकुमार पटेल ने रोचक अंदाज में किया।

ये खबर भी पढ़ें…
JNVST 2027: जिले के 9 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, 329 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
JNVST 2027: जिले के 9 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, 329 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
November 29, 2026
JNVST 2027: जिले के 9 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा, 329 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जवाहर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अवसर पर समस्त बच्चों, पालकों, अतिथियों एवं शिक्षकों के लिए विशेष भोज का आयोजन भी किया गया।

समारोह के अंत में श्री रामचंद्र राठौर द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी के बाद बड़ी कार्रवाई, TI समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित; विभाग में मचा हड़कंप
अवैध जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी के बाद बड़ी कार्रवाई, TI समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित; विभाग में मचा हड़कंप
November 29, 2026
अवैध जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी के बाद बड़ी कार्रवाई, TI समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित; विभाग में मचा हड़कंप...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयोजक:
शाला स्टाफ, मिडिल स्कूल धनगवां।

Back to top button
error: Content is protected !!