LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

वनमंडल बिलासपुर के रतनपुर वनपरिक्षेत्र में राजसात वाहन रिहाई पर सवाल – वन परिक्षेत्र अधिकारी पर मिलीभगत का संदेह, लाखों की लेन-देन की चर्चा..?

जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर। वनमंडल बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले रतनपुर वनपरिक्षेत्र में राजसात किए गए वाहन की रिहाई को लेकर विभाग के अंदर ही सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तब यहां मामला चर्चा में है। वाहन की रिहाई की प्रक्रिया पर पारदर्शिता को लेकर संदेह जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन को वन अपराध अधिनियम के तहत राजसात किया गया था, फिर लाखों रूपए की लेन देन कर रिपोर्ट बदल दिए और वाहनो को छोड़ दिया गया। मामले में विभाग के कुछ कर्मचारियों और स्थानीय सूत्रों ने आरोप लगाया है कि रिहाई की पूरी प्रक्रिया वन परिक्षेत्र अधिकारी की मिलीभगत से की गई है। यह भी चर्चा है कि वाहन मालिक और कुछ बिचौलियों के बीच एक-एक वाहन से लाखों रुपये लेन-देन की बात सामने आई है। हालांकि वायरल रिकॉर्डिंग की पुष्टि खबरो का राजा न्यूज़ नहीं करता है। पर आधिकारिक तौर पर इस संबंध में अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में इस घटना ने विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिया हैं। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस मामले में विभागीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर इस मामले में पारदर्शी जांच नहीं की गई तो भविष्य में ऐसे और मामले बढ़ सकते हैं जिससे वन विभाग की साख पर असर पड़ेगा। फिलहाल रतनपुर वनपरिक्षेत्र का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों और जागरूक नागरिकों की निगाहें अब इस मामले पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
चंद्रौटी के बाद अब खम्हरिया बीट में बेशकीमती सागौन पर चली कुल्हाड़ी; मुख्य सड़क किनारे मची रही तबाही, सोते रहे जिम्मेदार
June 22, 2026
मिथलेश आयम, पसान/कटघोरा। कटघोरा वनमण्डल का अंतिम छोर इन दिनों वन विभाग के 'रक्षकों' की मेहरबानी से लकड़ी तस्करों का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!