LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जिला प्रशासन की निगरानी पर सवाल – आखिर कैसे ट्रांसफर हुई इतनी बड़ी राशि…? _साहू ट्रेडर्स और जय महाकाल ट्रेडर्स पर उठा संदेह – लाखों-करोड़ों की संदिग्ध पेमेंट_

जिला प्रशासन की निगरानी पर सवाल – आखिर कैसे ट्रांसफर हुई इतनी बड़ी राशि…?

_साहू ट्रेडर्स और जय महाकाल ट्रेडर्स पर उठा संदेह – लाखों-करोड़ों की संदिग्ध पेमेंट_

ये खबर भी पढ़ें…
शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को, नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत की तैयारियां तेज  सभी शासकीय विद्यालयों में होगा गरिमामय आयोजन, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को, नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत की तैयारियां तेज सभी शासकीय विद्यालयों में होगा गरिमामय आयोजन, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
June 12, 2026
शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को, नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत की तैयारियां तेज सभी शासकीय विद्यालयों में होगा गरिमामय आयोजन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही- जनपद पंचायत गौरेला के अंतर्गत आने वाली कई ग्राम पंचायतों में 15वें वित्त आयोग की राशि में करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सरपंच संघ अध्यक्ष तूफान सिंह धुर्वे और अन्य सरपंचों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए हैं कि पंचायत चुनाव 2025 के उपरांत निर्वाचित नए सरपंचों को विश्वास में लिए बिना, न तो ग्रामसभा की अनुमति और न ही पंचायत बैठकों के प्रस्ताव के आधार पर, सीधे संदिग्ध निजी फर्मों को करोड़ों का भुगतान कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
आंगनबाड़ी भर्ती विवाद के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा का तबादला
आंगनबाड़ी भर्ती विवाद के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा का तबादला
June 13, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका भर्ती प्रक्रिया पर उठे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बीच...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिना सूचना, बिना प्रस्ताव – सीधे भुगतान का खेल

शिकायत पत्र में बताया गया है कि जनपद पंचायत के कर्मचारियों व अधिकारियों की मिलीभगत से पुराने सरपंचों और सचिवों के नाम का हवाला देकर, राशि ट्रांसफर की गई। इस पूरे मामले की जानकारी न तो पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई और न ही पंचायत अभिलेखों में कोई स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने एनएचएम कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, 33 दिनों की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा
June 13, 2026
ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्राम पंचायतवार भुगतान की चौंकाने वाली सूची

1. पूटा _28,0000.00 लाख_ साहू ट्रेडर्स
2. करगीखुर्द_25, 0000.00 लाख_साहू ट्रेडर्स
3. टीकरखुर्द _35,0000.00 _साहू ट्रेडर्स
4. आमगांव 200000.00 _साहू ट्रेडर्स
5. गांगपुर 600000.00 _जय महाकाल ट्रेडर्स
6. साल्हेघोरी 700000.00 लाख _साहू ट्रेडर्स
7. पण्डरीपानी 220000.00 लाख_साहू ट्रेडर्स
8. खोड़री 500000.00 लाख_साहू ट्रेडर्स

कुल मिलाकर कई करोड़ रुपये का संदिग्ध भुगतान निजी फर्मों को कर दिया गया है।

सरपंच संघ ने उठाई आवाज़_लगाए आरोप

संपूर्ण प्रकरण को लेकर सरपंच संघ ने कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह भ्रष्टाचार सिर्फ जनपद पंचायत स्तर पर ही नहीं बल्कि ऊपर तक पहुंच रखने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से संभव हुआ है। पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि जिला प्रशासन ने समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की, तो पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन की राह पकड़ेंगे।

जिला प्रशासन पर सवाल..?

इस घोटाले की खबर सामने आने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा भड़क उठा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत विकास के लिए आई राशि को हड़पना जनता के अधिकारों पर डाका है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी राशि का भुगतान आखिर कैसे हो गया, जबकि जिला पंचायत और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी निगरानी करना है।
ग्रामीणों में गुस्सा, इस घोटाले की खबर सामने आने के बाद ग्रामीणों में गुस्सा भड़क उठा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत विकास के लिए आई राशि को हड़पना जनता के अधिकारों पर डाका है। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी राशि का भुगतान आखिर कैसे हो गया, जबकि जिला पंचायत और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी निगरानी करना है।

Back to top button
error: Content is protected !!