LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

‘गुड टच-बैड टच’ से लेकर ट्रैफिक नियम तक, थाना पसान में बच्चों को जागरूक किया गया

कोरबा। जिले के थाना पसान में एक सराहनीय पहल के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल के शिक्षकगण और छात्र-छात्राओं को थाना भ्रमण के लिए आमंत्रित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर तथा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को थाना की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया। उन्हें एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, रोजनामचा लेखन, ग्राम अपराध पुस्तिका और विभिन्न आपराधिक अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी विस्तार से दी गई। साथ ही स्मार्ट पुलिसिंग और आधुनिक तकनीकों के उपयोग के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों, यातायात सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही “गुड टच और बैड टच” जैसे संवेदनशील विषय पर भी सरल भाषा में समझाइश दी गई, ताकि बच्चे अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रह सकें। थाना परिसर का भ्रमण कराते हुए पुलिस व्यवस्था और दैनिक कार्यों की जानकारी भी दी गई। बच्चों को कानून का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी चंद्रपाल खंडे ने उपस्थित पुलिस स्टाफ के साथ छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां
October 1, 2026
आदिवासी बच्चों के बीच पूर्व नपा उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल ने मनाया जन्मदिन, बांटी शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयां गौरेला। नगर पालिका...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!