LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

सुशासन शिविर के पहले गांव पहुंचा राजस्व अमला, अतिवृष्टि प्रभावित 61 परिवारों को मिला मुआवजा

जीशान अंसारी, बिलासपुर : कोटा विधानसभा के ग्राम पंचायत मँझगंवा के आश्रित ग्राम सरार टिकरा मे विगत वर्ष अति वृष्टि से प्रभावित लोगों को राहत राशि एक साल से नहीं मिली थी जिसकी जानकारी मिलते ही पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला ग्रामीणों के साथ तहसीलदार बेलगहना को सुशासन शिविर के पहले भुगतान न होने पर बहिष्कार की चेतावनी का ज्ञापन दिया गया था ज्ञापन मिलने के बाद प्रशाशनिक अमला हरकत मे आया और बरसों से धूल खा रही फ़ाइलों की सुध ली गई और सरार टिकरा गांव के किसान बार बार जिस तहसीलदार के कार्यालय का चक्कर काटते थे वो स्वंय उनके गांव जाकर उनको राहत राशि का चेक प्रदान किये संदीप शुक्ला ने कहा की जो काम कार्यालय मे बैठ कर किया जा सकता है उसके लिए भी ग्रामीणों को क्लेक्टर SDM मुख्यमंत्री मंत्री आदि के चक्कर काटने पड़ते हैँ जिससे सरकारी मशीनरी पर से जनता का भरोसा उठने लग जाता है। सरार टिकरा गांव के ग्रामीणों ने पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया सुशासन तिहार के अंतर्गत कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन में राजस्व पुस्तक परिपत्र में उल्लेखित प्रावधानों के तहत अतिवृष्टि एवं बाढ़ से प्रभावित 61 आदिवासी परिवारों को राहत सहायता राशि उनके गांव मझगवां पहुंचकर वितरित की गई। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोटा के मार्गदर्शन में तहसील बेलगहना अंतर्गत ग्राम पंचायत मझगवां के मोहल्ला सरार टिकरा में पूर्व वर्षों के लंबित प्रकरणों का निराकरण करते हुए 61 प्रभावित हितग्राहियों को आंशिक मकान क्षति के लिए सहायता राशि प्रदान की गई। राजस्व पुस्तक परिपत्र के अनुसार आंशिक मकान क्षति की स्थिति में प्रति हितग्राही अधिकतम 4 हजार रुपए की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। इसी के तहत सभी 61 हितग्राहियों को 4-4 हजार रुपए के मान से कुल 2 लाख 44 हजार रुपए की सहायता राशि वितरित की गई। सभी लाभार्थी आदिवासी समाज से संबंधित हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर तहसीलदार रोशन साहू और नायब तहसीलदार राहुल साहू स्वयं गांव पहुंचकर हितग्राहियों को मुआवजा राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान ग्रामीणों ने लंबित प्रकरणों के निराकरण एवं गांव में पहुंचकर सहायता राशि वितरण के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें…
वित्तीय अनियमितता मामले में गुरसिया सरपंच निलंबित, शिकायत पर एसडीएम मनोज बंजारे की बड़ी कार्रवाई
वित्तीय अनियमितता मामले में गुरसिया सरपंच निलंबित, शिकायत पर एसडीएम मनोज बंजारे की बड़ी कार्रवाई
July 10, 2026
मिथलेश आयम की रिपोर्ट, कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा :- कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया की सरपंच हेमलता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!