LIVE UPDATE
रायपुर

कोटमी चौकी क्षेत्र के सोन नदी चेकडैम के पास सलीम खान की संदिग्ध मृत्यु का खुलासा

 

ये खबर भी पढ़ें…
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल
June 22, 2026
एडमिशन विवाद के बाद सक्रिय हुआ शिक्षा विभाग, जिला अस्पताल पहुंचे DEO रजनीश तिवारी, बीमार छात्र का जाना हालचाल बच्चे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटमी चौकी क्षेत्र के सोन नदी चेकडैम के पास सलीम खान की संदिग्ध मृत्यु का खुलासा

मुंहबोले चाचा की मौत का बदला लेने युवक ने न्यू ईयर पार्टी के नाम पर शराब पिलाकर कर दी हत्या

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना पेण्ड्रा क्षेत्र के कोटमी चौकी क्षेत्र स्थित सोननदी चेक डेम के पास 02 जनवरी 2025 को सलीम खान (57 वर्ष, निवासी सेवरा दुबटिया) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल और डीएसपी निकिता तिवारी के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना पेंड्रा की संयुक्त टीम गठित की गई थी जिन्होंने जांच क्रम में हत्या की घटना की पुष्टि होने पर अपराध दर्ज कर मामले का खुलासा किया है साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या का कारण – मुंहबोले चाचा की मौत का बदला

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी नरेन्द्र उर्फ छोटू यादव (21 वर्ष, निवासी सेवरा दुबटिया) ने अपने मुंहबोले चाचा आलोक कश्यप की मृत्यु का बदला लेने के लिए सलीम खान की हत्या की।

8 महीने पहले आलोक कश्यप और सलीम खान एक साथ बिलासपुर जा रहे थे, जब रास्ते में एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से आलोक की मौत हो गई थी। हालांकि, आलोक कश्यप का भतीजा नरेन्द्र इसे दुर्घटना मानने को तैयार नहीं था और सलीम को इसके लिए दोषी ठहरा रहा था।

*हत्या की साजिश – न्यू ईयर पार्टी के बहाने बुलाया और शराब पिलाई*

1 जनवरी 2025 को नरेन्द्र यादव ने न्यू ईयर पार्टी के बहाने सलीम खान को अपने ऑटो में बैठाया और कुछ अन्य युवकों के साथ पिकनिक मनाने ग्राम कुडकई के पीछे निगवा डोंगरी जंगल ले गया।

वहां चावल, मुर्गा और शराब का इंतजाम किया गया और सलीम को अत्यधिक मात्रा में शराब पिलाई जब सलीम ने आरोपी के चाचा के साथ हुई घटना के बारे में कोई अपराध की बात कबूल नहीं की तो बाकी दोस्तों के जाने के बाद और नशा करने के बहाने आरोपी सलीम को अकेले सोन नदी के चेक डैम के पास अपनी ऑटो में लेकर गया।

नशे की हालत में नरेन्द्र ने सलीम से जबरदस्ती आलोक कश्यप की मौत का सच उगलवाने की कोशिश की जिस दौरान गुस्से में आकर आरोपी नरेंद्र ने सलीम के साथ मारपीट की और फिर उसे सोननदी चेक डेम पर 25-30 फीट गहरे खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

साइबर सेल और थाना पेंड्रा की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास के मोबाइल लोकेशन ट्रेस किए संभावित गवाहों से पूछताछ की जिनके तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से टीम संदिग्ध तक पहुंच गई।

गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया और घटना का वृत्तांत बताया।

पुलिस ने घटना से जुड़े खून से सना गमछा और ऑटो रिक्शा बरामद कर लिया है। जप्त साक्ष्यों को वैज्ञानिक परीक्षण हेतु भेजा जा जा रहा है और जांच जारी है।

आरोपी पर दर्ज धाराएं

मामले में धारा 103, 238 बीएनएस (हत्या और साक्ष्य छुपाने का अपराध) के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी नरेन्द्र यादव को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है तथा आगे की जांच जारी है।

Oplus_131072

Back to top button
error: Content is protected !!