LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

शिक्षा विभाग एवं स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही आई सामने, शासकीय हाई स्कूल भांडी में छात्रा के साथ गंभीर हादसा,,

शिक्षा विभाग एवं स्कूल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही आई सामने, शासकीय हाई स्कूल भांडी में छात्रा के साथ गंभीर हादसा,,

पेंड्रा (गौरेला–पेंड्रा–मरवाही)।विकासखंड पेंड्रा अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल भांडी में स्कूल समय के दौरान कक्षा 9वीं की छात्रा संतोषी, पिता हुबलाल, के स्कूल भवन की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। यह घटना गुरुवार 15 जनवरी 2026 की बताई जा रही है, जिसने शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
May 6, 2026
मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर फुलबासन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों के अनुसार, दुर्घटना के तुरंत बाद छात्रा को गंभीर चोटें आईं, इसके बावजूद तत्काल समुचित चिकित्सकीय उपचार नहीं कराया गया। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन और जिम्मेदार प्राचार्य द्वारा मामले को हल्के में लिया गया, जिसके चलते छात्रा को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन संभालेंगे जिले की कमान
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन संभालेंगे जिले की कमान
May 6, 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को मिला नया कलेक्टर: डॉ. संतोष देवांगन संभालेंगे जिले की कमान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए बड़े प्रशासनिक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के लगभग दो दिन बाद, छात्रा को जिला अस्पताल ले जाकर एक्स-रे कराया गया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि छात्रा के घुटने के नीचे की हड्डी में फ्रैक्चर है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें आज तक एक्स-रे रिपोर्ट की हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं कराई गई, बताया जा रहा है कि रिपोर्ट केवल प्राचार्य कांति टोप्पो के मोबाइल फोन में मौजूद है।

इधर, मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि उन्हें जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने संबंधित प्राचार्य को तत्काल छात्रा के समुचित इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने यह भी बताया कि उन्होंने स्वयं घायल छात्रा से बात की है और इलाज की जानकारी ली है।

ये खबर भी पढ़ें…
पेंड्रा तहसील में बढ़ी जनता की नाराजगी, कांग्रेस ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
पेंड्रा तहसील में बढ़ी जनता की नाराजगी, कांग्रेस ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
May 6, 2026
पेंड्रा तहसील में बढ़ी जनता की नाराजगी, कांग्रेस ने खोला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।पेंड्रा तहसील में बढ़ती अव्यवस्था, लंबित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि, सवाल यह उठता है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद सूचना समय पर विभाग तक क्यों नहीं पहुँची, और तत्काल उपचार में देरी की जिम्मेदारी किसकी है। साथ ही स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, छात्रों की छत तक पहुंच और निगरानी प्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 

Back to top button
error: Content is protected !!