LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

फरवरी 2024 से लंबित है मुआवजा! ग्रामीण ने कलेक्टर से लगाई गुहार — कहा, अब तक नहीं मिला अधिकार का पैसा

फरवरी 2024 से लंबित है मुआवजा ! ग्रामीण ने कलेक्टर से लगाई गुहार — कहा, अब तक नहीं मिला अधिकार का पैसा___

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।तहसील पेंड्रा रोड के ग्राम बेलपत निवासी आदिवासी कृषक हीरा सिंह ने कलेक्टर जीपीएम को आवेदन सौंपकर सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई अपनी भूमि का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। आवेदक का कहना है कि 05 फरवरी 2024 को राजस्व विभाग द्वारा उसकी निजी भूमि सर्वे नंबर 265/3, रकबा 0.813 हे., भूमि में से 0.36 डिसमिल अधिग्रहण किया गया एवं सर्वे नंबर 5/1 से कुल 0.526 हेक्टेयर भूमि में से 0.028 हैक्टेयर राष्ट्रीय राज मार्ग रतनपुर से केवंची के तहत सड़क मार्ग निर्माण हेतु अधिग्रहित की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
August 12, 2026
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हीरा सिंह ने बताया कि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी लगभग 10 माह बीत चुके हैं, लेकिन आज तक मुआवजा राशि उसके खाते में जमा नहीं की गई। जबकि राष्ट्रीय राज मार्ग निर्माण का काम पूरा हो चुका है और भूमि का उपयोग भी विभाग द्वारा लगातार किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
August 12, 2026
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की ओर से भूमि का समुचित मूल्यांकन तो कर लिया गया, परंतु भुगतान अभी तक लंबित है, जिससे उसके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदक ने कलेक्टर से मांग की है कि उसकी अधिग्रहित भूमि—खसरा नंबर 265/3 एवं 5/1 की वर्तमान दर पर मुआवजा राशि तत्काल प्रभाव से दिलाई जाए, ताकि ग्रामीण को उसके अधिकार का लाभ मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण ऐसे कई मामलों में भुगतान लंबित है और किसानों को उनकी जमीन के बदले उचित मुआवजा समय पर नहीं मिल पाता।

Back to top button
error: Content is protected !!