LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

ग्राम पंचायत में तालाबों का ठेका विवादों में, ग्रामीण पहुँचा एसडीएम कार्यालय

ग्राम पंचायत में तालाबों का ठेका विवादों में, ग्रामीण पहुँचा एसडीएम कार्यालय

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। ग्राम पंचायत क्षेत्र में तालाबों का ठेका दिए जाने को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीण अनिल केवट ने आरोप लगाया है कि पंचायत ने बिना मुनादी और बिना खुली बैठक आयोजित किए ही तालाबों का ठेका कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनिल केवट का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया असंवैधानिक और अपारदर्शी है, जिससे आम लोगों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि पंचायत ने न तो आधिकारिक सूचना जारी की और न ही सार्वजनिक नीलामी की प्रक्रिया अपनाई, जबकि नियमों के अनुसार नीलामी से पहले मुनादी और खुली बोली अनिवार्य है।

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि तालाबों की नीलामी पारदर्शी प्रक्रिया से की जाए, ताकि पंचायत को अधिकतम राजस्व प्राप्त हो सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन समय रहते संज्ञान नहीं लेता तो वे मामला उच्च अधिकारियों तक ले जाएंगे और आंदोलन की राह अपनाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!