LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

नीलामी से ठीक पहले सचिव लापता..! कुड़कई पंचायत में फिर उठा भ्रष्टाचार का भूत,ग्रामीण बोले, “जनता के हक़ से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

नीलामी से ठीक पहले सचिव लापता..! कुड़कई पंचायत में फिर उठा भ्रष्टाचार का भूत,ग्रामीण बोले, “जनता के हक़ से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही,कुड़कई ग्राम पंचायत में आज फिर एक बार पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं। पंचायत सचिव संतराम यादव, जिन पर पहले से ही वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं, निर्धारित पशु पंजीयन ठेका नीलामी के दिन रहस्यमय ढंग से नदारद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
ग्राम करहनी की भूमि मामले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
ग्राम करहनी की भूमि मामले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित
September 24, 2026
ग्राम करहनी की भूमि मामले में कलेक्टर का बड़ा एक्शन, तीन सदस्यीय जांच समिति गठित 10 दिनों में जांच रिपोर्ट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों के अनुसार, पंचायत भवन में 28 अक्टूबर की सुबह नीलामी के लिए सभी पंच और ग्रामीण एकत्र हुए थे, लेकिन सचिव संतराम यादव वहाँ नहीं पहुँचे। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि भवन की दीवार पर एक कागज़ चिपकाया गया है, जिस पर लिखा था “अपरिहार्य कारणों से आज की पशु पंजीयन नीलामी निरस्त की जाती है।”

लोगों का आरोप है कि सचिव ने जानबूझकर नीलामी रद्द कर दी, ताकि बाद में मनमाफिक ठेकेदार को लाभ पहुंचाया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि यह पूरा खेल “पूर्व नियोजित” था और इसमें पुराने ठेकेदारों से मिलीभगत की बू आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप
September 24, 2026
जांच करने पहुंचे BEO से स्कूल प्राचार्य की अभद्रता का आरोप बच्चों से पानी भरवाने और बाथरूम साफ कराने की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांव के निवासी भोलाराम कश्यप ने कहा, “यह नीलामी नहीं, बंदरबांट की तैयारी थी। जब सब कुछ तय था, तो अचानक ‘अपरिहार्य कारण’ कहकर भागना क्या दर्शाता है?”ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष हुए ठेके में सचिव ने अपने करीबी ठेकेदारों — भरत कश्यप और उसके पिता — को ठेका दिया था। ठेका राशि न तो समय पर जमा की गई, न ही पंचायत की बहीखातों में उसका कोई हिसाब दर्ज है। लोगों का कहना है कि लाखों रुपये की राशि का कोई रिकॉर्ड नहीं है और पूरा पैसा हजम कर लिया गया।

आज की घटना के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त नाराजगी है। उन्होंने पंचायत भवन के बाहर विरोध जताया और प्रशासन से सचिव के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।गांव के बुजुर्ग कन्हैयालाल यादव ने कहा, “पंचायत जनता की संपत्ति है, किसी सचिव की निजी कंपनी नहीं। इस तरह की मनमानी अब नहीं चलेगी — जांच हो और दोषी को निलंबित किया जाए।”

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना
सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना
September 24, 2026
सेवा संकल्प अभियान में रंगोली के जरिए दिखी राष्ट्र भावना प्राकृतिक रंगों से विद्यार्थियों ने सजाई रंगोलियां, विकसित भारत 2047...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होती, तो वे जन आंदोलन शुरू करेंगे।
अब सबकी निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं — क्या वाकई कुड़कई पंचायत में “भ्रष्टाचार का सिलसिला” रुकेगा या फिर यह मामला भी रफा-दफा हो जाएगा?

Back to top button
error: Content is protected !!