LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा

सेवा सेतु अभियान: ग्रामीणों के द्वार पहुंचा प्रशासन, 75 हितग्राहियों को मिला आबादी पट्टा

देवरगांव, बंसीताल और आमाडांड में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर, आवास हितग्राहियों को सौंपी गई प्रतीकात्मक चाबी

ये खबर भी पढ़ें…
नशेबाज गुरुजी, लाचार सिस्टम और ‘नोटिस’ का खेल… दांव पर नौनिहालों का भविष्य “10 महीने से वेतन नहीं मिला, मोदी को गाली क्यों न दूं?”
नशेबाज गुरुजी, लाचार सिस्टम और ‘नोटिस’ का खेल… दांव पर नौनिहालों का भविष्य “10 महीने से वेतन नहीं मिला, मोदी को गाली क्यों न दूं?”
October 4, 2026
नशेबाज गुरुजी, लाचार सिस्टम और 'नोटिस' का खेल... दांव पर नौनिहालों का भविष्य "10 महीने से वेतन नहीं मिला, मोदी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 5 अक्टूबर 2026। सेवा सेतु अभियान के तहत ‘सरकार आपके द्वार’ की अवधारणा को साकार करते हुए जिले के तीनों विकासखंडों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। गौरेला विकासखंड के देवरगांव, मरवाही विकासखंड के बंसीताल तथा पेंड्रा विकासखंड के अमाडांड क्लस्टर पंचायत में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

अमाडांड हाई स्कूल मैदान में आयोजित शिविर का शुभारंभ मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन स्वयं ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शिविर में उपलब्ध सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 245 किलो गांजा जब्त
जीपीएम में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 245 किलो गांजा जब्त
October 5, 2026
 जीपीएम में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 245 किलो गांजा जब्त मलकानगिरी से कोरबा–जीपीएम तक बस से हो...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक मरपच्ची ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में जनभागीदारी की आवश्यकता बताते हुए नशामुक्त भारत और स्वच्छ भारत के लिए लोगों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कलेक्टर ने किया विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण

ये खबर भी पढ़ें…
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन
October 5, 2026
DPL-3 का आगाज 21 नवंबर से, 112 खिलाड़ियों का होगा ऑक्शन 25 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 10 अक्टूबर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिविर में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों, उनके निराकरण तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कृषि, वन, श्रम, खाद्य सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सेवाएं और स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए गए।

75 हितग्राहियों को आबादी पट्टा, पांच परिवारों को आवास की चाबी

अमाडांड शिविर में स्वामित्व योजना के तहत आसपास की ग्राम पंचायतों के 75 हितग्राहियों को आबादी पट्टे वितरित किए गए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्ण करने वाले पांच हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण-पत्र एवं प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरतमंद हितग्राहियों को छड़ी और चश्मे प्रदान किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मातृ एवं शिशु पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई और उन्हें पोषण टोकरी भेंट की। इसके साथ ही तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।

शिविर में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा, जिला पंचायत सदस्य पूर्णिमा पैकरा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!