LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गुढ़ियारी का गौरव बना आदर्श गुप्ता: ‘लेट्स डोनेट’ द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया नगर का मान

गुढ़ियारी का गौरव बना आदर्श गुप्ता: ‘लेट्स डोनेट’ द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया नगर का मान

रायपुर,– स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तिलक नगर, गुढ़ियारी (रायपुर) के कक्षा सातवीं के छात्र आदर्श गुप्ता ने लेट्स डोनेट संस्था द्वारा आयोजित PRERNA ASSESSMENT परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर समूचे विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
August 11, 2026
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश बेटियों की शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह परीक्षा 23 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें रायपुर जिले के 20 शासकीय स्कूलों से कक्षा सातवीं के 1500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। सभी को पछाड़ते हुए आदर्श गुप्ता ने शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया।

आदर्श की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जोली साहू सहित समस्त स्कूल परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सफलता का श्रेय आदर्श ने अपने विद्यालय, शिक्षकों तथा माता-पिता के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया। आदर्श, एकता नगर गुढ़ियारी निवासी श्री सतीश कुमार गुप्ता एवं श्रीमती दीप्ति गुप्ता के सुपुत्र हैं।

विद्यालय के शिक्षकों का कहना है कि आदर्श एक मेहनती, अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्र है, जो हमेशा पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी अग्रणी रहता है।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह सफलता न सिर्फ आदर्श के लिए बल्कि पूरे गुढ़ियारी क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। हम सभी आशा करते हैं कि आदर्श भविष्य में भी ऐसे ही कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!