LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष शैक्षणिक कार्ययोजना लागू “विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार ही हमारी प्राथमिकता है- डीईओ रजनीश तिवारी

बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु विशेष शैक्षणिक कार्ययोजना लागू

“विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार ही हमारी प्राथमिकता है- डीईओ रजनीश तिवारी

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितम्बर 2025।
जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने एक अहम शैक्षणिक कार्ययोजना तैयार की है। आदेश के अनुसार, जिले स्तर पर विषयवार जिला संसाधन समूह (DRG) एवं ब्लॉक संसाधन समूह (BRG) के शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ संचालित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
September 28, 2026
*सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश में कहा गया है कि संबंधित DRG और BRG शिक्षक उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं हाई स्कूलों के विद्यार्थियों को विषयवार कठिनाइयों के समाधान में सहयोग करेंगे। इसके लिए कक्षा स्तर पर नियमित अभ्यास, प्रश्नपत्र समाधान, समूह चर्चा और मॉडल परीक्षा जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस योजना से विद्यार्थियों की शैक्षणिक दक्षता में वृद्धि होगी और परीक्षा परिणाम बेहतर बनेंगे। खासकर गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे विषयों में विद्यार्थियों की कमजोरी को दूर करने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल..!
September 28, 2026
आवास सूची देने से कतरा रही नगर पंचायत मरवाही? CMO और कंप्यूटर ऑपरेटर के जवाब ने बढ़ाए सवाल मरवाही। नगर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिले के सभी व्याख्याताओं को अपने-अपने विषय की तैयारी में सक्रिय सहयोग देना होगा। साथ ही DRG प्रभारी अपने कार्यक्षेत्र में शैक्षणिक स्तर सुधारने हेतु निर्धारित कार्ययोजना का पालन सुनिश्चित करेंगे।

इस कार्ययोजना के सफल संचालन के लिए जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत, शिक्षा संगठनों एवं समस्त प्राचार्यों को आदेश की प्रति भेजी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!