LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग, झूठ बोलने में माहिर है विपक्ष: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

नक्सलवाद पर कांग्रेस ने नहीं दिया सहयोग, झूठ बोलने में माहिर है विपक्ष: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

कांग्रेस के दावों पर मुख्यमंत्री का तीखा पलटवार, कहा – सहयोग मिलता तो पहले ही कमजोर पड़ जाता नक्सलवाद

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रायपुर 19 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नक्सल उन्मूलन को लेकर कांग्रेस के दावों और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर है। आज रायपुर में पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यदि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने वास्तव में उतना प्रभावी काम किया होता, जितना अब दावा किया जा रहा है, तो छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद बहुत पहले कमजोर पड़ गया होता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्पष्ट मंशा थी कि देश के अन्य राज्यों की तरह छत्तीसगढ़ में भी नक्सल प्रभाव तेजी से कम हो, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण लंबे समय तक प्रदेश का बड़ा हिस्सा नक्सली हिंसा की चपेट में रहा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज बस्तर में जो सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह केवल सुरक्षा अभियानों का परिणाम नहीं है, बल्कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय, सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, विकास कार्यों की तेज गति और स्थानीय जनता के विश्वास का सम्मिलित परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बस्तर को हिंसा, भय और पिछड़ेपन की पहचान से बाहर निकालकर शिक्षा, सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष तथ्यहीन नैरेटिव गढ़कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बस्तर प्रवास के दौरान कहा था कि कई भाजपा सरकारों ने नक्सलमुक्त अभियान में केंद्र सरकार का सहयोग किया, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्मूलन में अपेक्षित समर्थन नहीं दिया। उन्होंने यह भी कहा था कि 13 दिसंबर 2023 को राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद बस्तर में शेष बचे नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए फिर से गंभीर और समन्वित प्रयास शुरू किए गए। 

इसी बयान के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई थी, जिस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नक्सलवाद जैसे गंभीर और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषय पर राजनीतिक भ्रम और बयानबाजी करने के बजाय ईमानदार आत्ममंथन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास का जो वातावरण बन रहा है, वह केंद्र सरकार की स्पष्ट नीति, राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, सुरक्षा बलों के पराक्रम और जनता के विश्वास की जीत है। 

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार के लिए बस्तर का भविष्य, यहां के युवाओं का विश्वास और क्षेत्र का स्थायी विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!