LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

विधायक राजेश अग्रवाल के मुख्य अतिथि में अदाणी फाउंडेशन की एक और अनुपम पहल: उदयपुर और लखनपुर विकासखंड में सुगम आवागमन के लिए प्रदान किए गए ई–वाहन

विधायक राजेश अग्रवाल के मुख्य अतिथि में अदाणी फाउंडेशन की एक और अनुपम पहल: उदयपुर और लखनपुर विकासखंड में सुगम आवागमन के लिए प्रदान किए गए ई–वाहन

 

ये खबर भी पढ़ें…
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
नोटिस का झुनझुना या भ्रष्टाचार का नया फंडा.? केंदा स्कूल कांड में DEO विजय टांडे की संदिग्ध खामोशी और ‘मंत्रालय’ के नाम पर दोषियों को बचा रहे.?
April 24, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर/कोटा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शिक्षा विभाग ने शायद 'टाइम मशीन' का अविष्कार कर ली...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सौरभ साहू /सूरजपुर,उदयपुर राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के सामाजिक सरोकारों के तहत अदाणी फाउंडेशन ने सरगुजा जिले के दो विकासखंडों उदयपुर और लखनपुर में बुधवार को ई – वाहन का वितरण किया। लखनपुर के तहसील कार्यालय परिसर में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में अंबिकापुर विधानसभा के विधायक राजेश अग्रवाल के कर कमलों से दो ई – वाहन, क्रमशः धरम सिंह, लखनपुर और नंद कुंवर(महिला), उदयपुर तथा एक – कचरा संग्रहण वाला ई – वाहन स्वच्छ महिला स्वयं सहायता समूह को प्रदान किया। शाला प्रवेशोत्सव के उपलक्ष्य में अदाणी फाउंडेशन की पहल से परसा ईस्ट केते बासेन कोयला खदान के परियोजना प्रभावित 14 ग्रामों के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के एक हजार बच्चों को शाला गणवेश तथा स्कूल बैग वितरण किया जाना प्रस्तावित है। इसकी शुरुआत बुधवार से की गयी, जिसमें विधायक श्री अग्रवाल ने ग्राम साल्ही व परसा के शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के 250 से अधिक बच्चों को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया और अदाणी फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए स्कूल बैग तथा शाला गणवेश प्रदान किए।
इस अवसर पर बान सिंह नेताम – एसडीएम – उदयपुर, वेद प्रकाश गुप्ता – सीईओ-जनपद, सुश्री चंद्रशीला जायसवाल – तहसीलदार, नायब तहसीलदार – आकाश गौतम और अदाणी इंटरप्राइजेज के क्लस्टर प्रमुख श्री मनोज शाही उपस्थित थे। इसके अलावा विधायक प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, राहुल अग्रवाल सहित अनिल प्रताप सिंह – भाजपा मण्डल अध्यक्ष, प्रबोध सिंह एवं चंद्रबसु यादव – भाजपा महामंत्री, संतोष जायसवाल, विजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल मौजूद थे। जबकि शाला प्रवेशोत्सव के दौरान रविकांत यादव – विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित विजय कोर्राम – सरपंच ग्राम साल्ही, झाल्लूराम – सरपंच परसा, उमाशंकर, संतोष नेति – ग्राम पंच, अदाणी इंटरप्राइजेज के मानव संसाधन विभाग प्रमुख राम द्विवेदी, भूमि विभाग प्रमुख राजेश साओ, जनसंचार विभाग प्रमुख अतुल कुमार गुप्ता, अदाणी फाउंडेशन प्रमुख उमेन्द्र यादव, सौरभ सिंह, अमित राय एवं अन्य स्टाफ, गाँव के गणमान्य नागरिक दिनेश यादव तथा स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों ने समारोह की शोभा बढ़ाई।


इस अवसर पर विधायक श्री राजेश अग्रवाल ने अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर गतिविधियों की सराहना की और स्वास्थ्य सेवाओं की पहल पर ध्यान केंद्रित करते हुए लखनपुर और उदयपुर ब्लॉक में अपने सीएसआर संचालन का विस्तार करने का अनुरोध किया। अदाणी इंटरप्राइजेज के क्लस्टर प्रमुख श्री मनोज शाही ने कार्यक्रम में समूह द्वारा सामाजिक सरोकारों के तहत विभिन्न कार्यों के बारे में बताया। वहीं विधायक महोदय के स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के आग्रह पर ग्राम साल्ही में प्रस्तावित 100 बिस्तर के मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने अपनी सहमति दी। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की खनन परियोजना में वर्तमान में 3500 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रूप में जबकि 7000 से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त है। वहीं, केंद्र व छत्तीसगढ़ सरकार को राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड से सालाना 2000 करोड़ से ज्यादा रुपये विविध करों के रूप मे मिल रहे हैं। अदाणी फाउंडेशन सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक में सामाजिक सहभागिता के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना विकास तथा आजीविका उन्नयन के कई कार्यक्रम संचालित किया।।

ये खबर भी पढ़ें…
53.44 लाख की 2 KM सड़क बनते ही उखड़ी! PMGSY में खुला भ्रष्टाचार? जिम्मेदार मौन”
53.44 लाख की 2 KM सड़क बनते ही उखड़ी! PMGSY में खुला भ्रष्टाचार? जिम्मेदार मौन”
April 25, 2026
“53.44 लाख की 2 KM सड़क बनते ही उखड़ी! PMGSY में खुला भ्रष्टाचार? जिम्मेदार मौन” गौरेला पेंड्रा मरवाही - प्रधानमंत्री...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!