LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

कानून व्यवस्था की नई कमान : अरुण देव गौतम को मिली डीजीपी की जिम्मेदारी

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ पुलिस को मिला नया ‘सुपर बॉस’… अरुण देव गौतम बने प्रदेश के नए डीजीपी, सरकार ने जारी किया बड़ा आदेश

रायपुर/नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़ी सबसे बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ पुलिस का नया मुखिया नियुक्त कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के बाद अब प्रदेश की पूरी पुलिस व्यवस्था की कमान अरुण देव गौतम के हाथों में होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से 16 मई 2026 को जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा गठित पैनल की अनुशंसा के आधार पर पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ (पुलिस बल प्रमुख) के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पहले वे प्रभारी डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन अब सरकार ने उन्हें नियमित रूप से प्रदेश का स्थायी डीजीपी नियुक्त कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार के इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्रदेश में अपराध नियंत्रण, नक्सल मोर्चा, साइबर अपराध, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर लगातार चुनौतियां बढ़ रही हैं। ऐसे समय में सरकार ने अनुभवी अधिकारी पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश की पुलिस व्यवस्था का सर्वोच्च दायित्व सौंपा है।

जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अरुण देव गौतम को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि 5 फरवरी 2025 से एपेक्स स्केल ₹2,25,000 वेतनमान स्तर-17 का लाभ प्रदान किया जाएगा। आदेश गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह के हस्ताक्षर से जारी हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों की मानें तो नए डीजीपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश में अपराध पर नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना होगा। खासतौर पर नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा रणनीति, बढ़ते साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अब सबकी नजर नए पुलिस प्रमुख पर टिक गई है।

सरकार द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय, कार्मिक मंत्रालय, यूपीएससी, राज्यपाल सचिवालय, मुख्यमंत्री सचिवालय, पुलिस मुख्यालय, उच्च न्यायालय सहित कई महत्वपूर्ण विभागों को भेजी गई है।

प्रदेश में नए डीजीपी की नियुक्ति के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव और नई कार्यशैली देखने को मिल सकती है।

Back to top button
error: Content is protected !!