LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

अभिभावकों की सहभागिता के साथ शासकीय हाईस्कूल रुमगा में पालक शिक्षक मेगा बैठक का हुआ सफल आयोजन


अभिभावकों की सहभागिता के साथ शासकीय हाईस्कूल रुमगा में पालक शिक्षक मेगा बैठक का हुआ सफल आयोजन

“राज्य समग्र शिक्षा की असिस्टेंट डायरेक्टर सीमा गौरहा पीटीएम बैठक हाईस्कूल रुमगा में शामिल हुईं”

ये खबर भी पढ़ें…
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद
June 22, 2026
कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में बड़ी सफलता: झारखंड से चांदी खरीददार गिरफ्तार, 1157 ग्राम चांदी बरामद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोटमीकला...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला पेंड्रा मरवाही /छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार जिले में संकुल स्तर पर पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन शासकीय हाईस्कूल रूमगा में किया गया इस बैठक की सफलता व निगरानी हेतु जिला स्तर पर कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा आदेश जारी कर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई थी आपको बता दें कि जिले के सभी 92 संकुलों में पीटीएम बैठक का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें संकुल स्तर के सभी प्रमुख शिक्षकों की उपस्थिति के साथ छात्र छात्राओं के अभिभावकों को कार्यक्रम में शामिल होना पूर्व निर्धारित था।सर्वप्रथम कार्यक्रम के पूर्व में डाइट प्राचार्य जे.पी.पुष्प व सभी शिक्षकों ने एक पेड़ मां के नाम स्कूल परिसर में पौधारोपण किया और पौधे की सुरक्षा व देखभाल करने हेतु सभी छात्र छात्राओं को एक एक पौधा गोद लेने हेतु जिम्मेदारी प्रदान की गई।वहीं संकुल स्तर के सभी विद्यालयों से बच्चों ने राखी बनाओ कार्यक्रम एवं टीएलएम प्रदर्शनी में भाग लेकर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान किये जिन्हें कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा पुरस्कार व प्रशस्तिपत्र वितरण कर छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन भी किया गया।
डाइट प्राचार्य व उनकी टीम की सहभागिता व मार्गदर्शन में डाइट के छात्र छात्राओं ने नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा के प्रति पालकों को जागरूक कर कठपुतली नृत्य का प्रदर्शन करते हुए शिक्षा की अलख जगाया।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में पालकों द्वारा माँ सरस्वती जी की छाया प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया गया एवं बालिकाओं द्वारा राज्यकीय गीत प्रस्तुत किया गया तदुपरांत मंचस्थ अतिथियों को पुष्पगुच्छ बूके भेंटकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य समग्र शिक्षा असिस्टेंट डायरेक्टर सीमा गौरहा, डाइट प्राचार्य जे.पी.पुष्प,सहायक प्राध्यापक शांति पेंद्रो,बीईओ मरवाही दिलीप कुमार पटेल,वरिष्ठ व्याख्याता बी.के.सोनी,माइनिंग अधिकारी राजू यादव, संगीता सोनी,विजय कुमार वर्मा,सुनीता लकरा,संस्था प्राचार्य रोत्तम लाल पाव,विकासखंड समन्वयक अजय राय,स्वप्निल पवार,शांति ओट्टी, मोना गौतम, कविता दुबे जी मंचस्थ थे।इस अवसर में डाइट प्राचार्य ने पालकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि शिक्षकों को पालकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करना बहुत जरूरी है समुदाय की सहभागिता होना स्कूल व छात्र छात्राओं के लिए आवश्यक है।यह हम सभी का कर्तव्य बनता है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा दें इसके साथ अभिभावकों का भी कर्तव्य बनता है कि बच्चों को पढ़ने के लिए प्रेरित करें उन्हें घर में अनुकूलित वातावरण प्रदान करने में सहयोग करें।अभाव ग्रस्त विद्यार्थी ही एक दिन खरा सोना बनकर चमकता है।विद्यार्थियों को चाहिए की वे लक्ष्य के प्रति सचेत होकर अपना ध्यान केंद्रित करें निश्चित परिणाम आपके अनुकूल प्राप्त होगा।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा छात्र छात्राएं इस देश के भविष्य हैं पालकों को चाहिए कि बच्चों की शिक्षा प्राप्त करने में उनके सहायक बनें शिक्षकों और पालकों का आपसी समन्वय होने पर शैक्षिक कार्य प्रभावी होता है इससे शिक्षक उत्कृष्टता के साथ अपना कार्य करते हैं। छात्र छात्राओं को होने वाली समस्याओं का निदान पालकों व शिक्षकों को मिलकर दूर करने का प्रयास होना चाहिए और उन्हें जीवन में हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने व सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित करना चाहिए।
राज्य समग्र शिक्षा असिस्टेंट डायरेक्टर सीमा गौरहा ने सम्बोधित किया कि पालकों से समन्वय व संवाद स्थापित कर नई शिक्षा नीति में हम बेहतर लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें हमें आगे बढ़ाना है।शिक्षकों के शैक्षिक गतिविधियों में सहयोग कर पालकजन छात्र छात्राओं के बेहतर उपलब्धि स्तर को प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में असिस्टेंट डायरेक्टर गौरहा मैडम ने शिक्षा के क्षेत्र में सभी को शपथ ग्रहण कराया गया और बच्चों को लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शैक्षिक समन्वयक राम शरण किरण व नीरज जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्य रोत्तम लाल पाव ने किया।इस अवसर पर पालकजनों के साथ साथ राय सिंह आयाम,अश्विनी सिंगरौल,नेवल सिंह ठाकुर, आशुतोष शर्मा,केवल मराबी, ध्यान सिंह मराबी,विजय प्रजापति, राधेकृष्ण सुमेर,कमलेश्वर पुरी,बलराम तिवारी ,नथनी बंजारे,रमा किरण,गोदावरी वर्मा,नील कुँवर उइके,राजेंद्र सिंद्राम ,कल्याण सिंह,संजय मराबी शिक्षक,सुदर्शन महंत,करन सिंह सहित समस्त कर्मचारीगण व पालकजन उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज
June 22, 2026
सुख दुःख और विपत्तियों में एक सच्चे मित्र की पहचान होती है: व्यास अशोककृष्ण महाराज ""वन पूर्णाहुति भंडारा प्रसाद के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!