LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा

स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा

उत्कृष्ठ धावकों को किया गया सम्मानित

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 14 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वस्थ जीवनशैली की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। दौड़ का शुभारंभ प्रातः 7 बजे पुलिस थाना गौरेला से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुआ। नगर पालिका परिषद गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे एवं कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। स्वतंत्रता दौड़ के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

                कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समापन कार्यक्रम में उत्कृष्ठ धावकों को सम्मानित किया गया। दौड़ में महिला वर्ग में प्रीति सलाम प्रथम, लवली टेकाम द्वितीय, तनु आर्माे तृतीय, उषा चतुर्थ तथा आणि नामदेव पांचवां स्थान पर रहे। इसी तरह पुरुष वर्ग में राजेश मरावी प्रथम, मनोज यादव द्वितीय, अरुण यादव तृतीय, मुस्कांत सिंह चतुर्थ तथा नीरज पटेल पांचवें स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, अपर कलेक्टर श्री दिलेराम डाहिरे, श्री नीरज जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!