LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

कोटमी खुर्द स्कूल में एक महीने से शिक्षक नदारद, अधिकारी सिर्फ कागज़ों में निरीक्षण करते रहे ! शिक्षक अनुपस्थित, सिस्टम मौन  !   

कोटमी खुर्द स्कूल में एक महीने से शिक्षक नदारद, अधिकारी सिर्फ कागज़ों में निरीक्षण करते रहे ! शिक्षक अनुपस्थित, सिस्टम मौन  !

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही।जिले के विकासखंड गौरेला अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कोटमी खुर्द में पदस्थ शिक्षक पन्ना लाल देवगन पिछले एक माह से लगातार अनुपस्थित बताए जा रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि स्कूल के अभिलेखों में उनकी अनुपस्थिति स्पष्ट रूप से दर्ज है, इसके बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान निलंबन का प्रस्ताव
August 9, 2026
राशन घोटाले के आरोपों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! फिंगरप्रिंट लेकर राशन हड़पने की शिकायत, विक्रेता ने अनियमितता मानी; दुकान...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिक्षक की यह अनुपस्थिति एक-दो दिन की नहीं, बल्कि पूरे एक माह की है, फिर भी उच्च अधिकारियों को समय रहते जानकारी नहीं होना विभागीय निगरानी व्यवस्था और निरीक्षण प्रणाली की गंभीर खामी को उजागर करता है। सवाल यह भी उठ रहा है कि जब अनुपस्थिति दर्ज थी, तो फिर मासिक समीक्षा और निरीक्षण आखिर किस आधार पर किए जा रहे थे?

जहां एक ओर शिक्षा विभाग शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के बड़े-बड़े दावे करता नहीं थकता, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचलों के स्कूलों में शिक्षक नदारद हैं और बच्चे पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि शिक्षक के स्कूल न आने से कक्षाएं प्रभावित हुई हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचने की जरूरत तक नहीं समझी।

ये खबर भी पढ़ें…
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता
August 9, 2026
बैगा आवासीय विद्यालय धनौली में हुआ पालक-बालक सम्मेलन एवं न्योता भोज, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने की सहभागिता गौरेला। पवन पैकरा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग पर बड़े सवाल !

जब अनुपस्थिति स्पष्ट रूप से दर्ज थी, तो विभाग को समय रहते जानकारी क्यों नहीं मिली?

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यदि जानकारी नहीं थी, तो मासिक समीक्षा और निरीक्षण की प्रक्रिया किस काम की?

और यदि जानकारी थी, तो फिर एक माह तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले की लिखित जानकारी उच्च अधिकारियों को अवगत कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इससे विभागीय कार्यप्रणाली पर और भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अब आमजन यह पूछने को मजबूर हैं कि यह मामला केवल प्रशासनिक उदासीनता का है या फिर इसके पीछे अंदरखाने मौन सहमति और लापरवाही का गठजोड़ काम कर रहा है।

फिलहाल निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मामला सार्वजनिक होने के बाद शिक्षा विभाग निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई करता है, या फिर यह प्रकरण भी अन्य मामलों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!