LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस की बड़ी कामयाबी – लूट और उठाईगिरी के चार पेशेवर अपराधी गिरफ्तार

अन्तर्राज्यीय उठाईगिरी गिरोह का पर्दाफाश

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस की बड़ी कामयाबी – लूट और उठाईगिरी के चार पेशेवर अपराधी गिरफ्तार

ये खबर भी पढ़ें…
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग
October 25, 2026
आदिवासी समाज की 16 सूत्रीय मांगें, जमीन कब्जे से फर्जी जाति प्रमाण पत्र तक जांच की मांग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सर्व आदिवासी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले की पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय उठाईगिरी गिरोह की कमर तोड़ दी है। ताज़ा कार्रवाई में चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में आए हैं, जिनके खिलाफ मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों में पहले से कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।दरअसल, हाल ही में पेण्ड्रा के जैन मोहल्ले में एक शिक्षिका की डिक्की से ₹34,500/- पार करने की वारदात हुई थी। इस मामले ने पुलिस की पेशानी पर बल डाल दिया। एसपी सुरजन राम भगत ने इसे चुनौती मानते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।

CCTV और साइबर टीम की सटीक पकड़

ये खबर भी पढ़ें…
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया गौरव
October 25, 2026
जीपीएम के अभिनव तिवारी ने शास्त्रीय संगीत में हासिल किया इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026, प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का बढ़ाया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एएसपी ओम चंदेल के निर्देशन और डीएसपी निकिता मिश्रा व डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा की सुपरविजन में बनी टीम ने CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के जरिये आरोपियों की पहचान कर डाली। सबूतों की कड़ी ने सीधे अन्तर्राज्यीय नट गिरोह तक पहुंचाया।

गिरफ्तारी की फिल्मी स्टाइल

ये खबर भी पढ़ें…
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल
October 25, 2026
तेंदुमुडा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा हुए शामिल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश ध्रुव की टीम ने मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के अमलाई गांव में घेराबंदी की और मुख्य आरोपी चंद्रभान नट उर्फ बब्लू नट और उसके साथी करन साहू को दबोच लिया। इसी कड़ी में 2023 की बैंक लूट के फरार आरोपी राजू नट और सूरज द्विवेदी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

गिरोह का काम करने का तरीका

गिरोह बेहद शातिर है। ये 2 से 4 की टोली में बैंकों और बाजारों में रेकी करते हैं। जैसे ही कोई ग्राहक बड़ी रकम निकालकर निकलता है, ये उसका पीछा करते हैं और मौका मिलते ही वाहन की डिक्की तोड़कर रकम साफ कर देते हैं। वारदात के बाद गिरोह तेजी से दूसरे जिले या राज्य में खिसक जाता है।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

चंद्रभान नट उर्फ बब्लू नट – 13 प्रकरण (उठाईगिरी, नकबजनी, डकैती की तैयारी, आर्म्स एक्ट आदि)।
करन साहू – 11 प्रकरण (05 उठाईगिरी + 06 अन्य अपराध)।
राजू नट – 02 उठाईगिरी, 01 लूट (धारा 392 भादवि), मरवाही बैंक केस में फरार।
सूरज द्विवेदी – 01 जुआ एक्ट, 01 लूट (धारा 392 भादवि)।

जब्ती और आगे की जांच

पुलिस ने आरोपियों से नगद, वारदात में प्रयुक्त बाइक और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और पूछताछ से और वारदातों के खुलासे की संभावना है।

पुलिस अधीक्षक की अपील

एसपी सुरजन राम भगत ने कहा— “पुलिस लगातार विशेष अभियान के जरिए अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। नागरिक भी सतर्क रहें, डिक्की या खुले स्थान पर नगद व कीमती सामान न रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाने को दें।”

Back to top button
error: Content is protected !!