LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सुखद समापन,सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सुखद समापन,सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का सुखद समापन,सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह*

*खिलाड़ियों को जीत और सीख के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा*

ये खबर भी पढ़ें…
15 अगस्त में पंचों को दरकिनार कर पंचायत में मनमानी? बैमा में सरपंच-सचिव के खिलाफ खुला मोर्चा
15 अगस्त में पंचों को दरकिनार कर पंचायत में मनमानी? बैमा में सरपंच-सचिव के खिलाफ खुला मोर्चा
August 21, 2026
15 अगस्त में पंचों को दरकिनार कर पंचायत में मनमानी? बैमा में सरपंच-सचिव के खिलाफ खुला मोर्चा बिलासपुर। ग्राम पंचायत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

*मैदान के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख और पतगांवा में सीसी रोड के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा*

*जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, कबड्डी एवं क्रिकेट में बिलासपुर संभाग रहा ओवरऑल चैंपियन*

ये खबर भी पढ़ें…
CM हेल्पलाइन की शिकायत का असर: जर्जर मकान में रह रहे दिव्यांग अमीरुद्दीन का आवास स्वीकृत
CM हेल्पलाइन की शिकायत का असर: जर्जर मकान में रह रहे दिव्यांग अमीरुद्दीन का आवास स्वीकृत
August 21, 2026
CM हेल्पलाइन की शिकायत का असर: जर्जर मकान में रह रहे दिव्यांग अमीरुद्दीन का आवास स्वीकृत जीशान अंसारी की रिपोर्ट,कोटा/बिलासपुर।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 21 अगस्त 2026/ चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज मल्टीपर्पस स्कूल पेंड्रा के असेंबली हॉल में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के मुख्य आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ गरिमामय एवं सुखद समापन हुआ। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के पांचों संभागों से 540 खिलाड़ियों तथा 100 से अधिक ऑफिशियल्स ने भाग लेकर विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिम्नास्टिक, ताइक्वांडो, कबड्डी एवं क्रिकेट की सभी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर संभाग ओवरऑल चैंपियन रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
सिलपहरी से ज्योतिपुर तक खनिज विभाग की दबिश, अवैध परिवहन में 4 ट्रैक्टर जब्त
सिलपहरी से ज्योतिपुर तक खनिज विभाग की दबिश, अवैध परिवहन में 4 ट्रैक्टर जब्त
August 21, 2026
अवैध रेत-मिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा शिकंजा, 4 ट्रैक्टर जब्त; कार्रवाई से मचा हड़कंप गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 21 अगस्त 2026।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

        समापन समारोह का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गौरेला, अनीता शिक्षा निकेतन गौरेला तथा कुंजनबाई चौक से स्कूल अमरपुर पेंड्रा की छात्राओं ने पारंपरिक परिधान में लोकगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की मनोहारी छटा बिखेरी।

खेल में हार नहीं, जीत या सीख मिलती है : सांसद श्रीमती महंत*

मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल में हार नहीं होती, खिलाड़ी या तो जीतते हैं या फिर सीखते हैं। खेल स्वस्थ जीवनशैली के लिए आवश्यक है। इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, भाईचारा और सद्भावना की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जो सराहनीय है। सांसद ने खिलाड़ियों को जीवन में कभी हार न मानने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान जीवन में संघर्ष, अनुशासन और निरंतर प्रयास की सीख देता है, इसलिए युवा खेलों को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

*विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की घोषणा*

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा की मांग पर सांसद श्रीमती महंत ने फिजिकल कॉलेज मैदान के जीर्णोद्धार के लिए 20 लाख रुपये तथा पतगांवा में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, कुल 30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इस घोषणा से खेल अधोसंरचना एवं स्थानीय आवागमन सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा ने कहा कि जीपीएम जिले में राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए गौरव की बात है। प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, जुनून और आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ते रहने की शुभकामनाएं दीं।

      कलेक्टर श्री विजय दयाराम के ने स्वागत उद्बोधन में प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल्स का अभिनंदन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करती हैं।      

        समापन अवसर पर प्रतियोगिता की विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं विजेता टीमों को अतिथियों द्वारा सम्मानित कर पुरस्कार प्रदत्त किए 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!