LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

घोटाला : निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज।

रायपुर।खबरों का राजा :- कोल स्कैम मामले में जेल की हवा खा रही निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका PMLA कोर्ट ने खारिज कर दी है। बता दें कि, कोयला घोटाले में रायपुर केंद्रीय जेल में बंद निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था जिसे अब जारी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट से सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका खारिज करने के बाद उन्होंने पहली बार निचली कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी। पूववर्ती कांग्रेस सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रहीं सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से लगातार वे रायपुर केंद्रीय जेल में बंद हैं।कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर उन पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था। वहीं, बिलासपुर हाईकोर्ट भी चौरसिया की ओर से लगाई गई जमानत याचिका खारिज हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे
September 30, 2026
सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क? लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे स्कूली बच्चे मरवाही मुख्य...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!