LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

क्या यही है तिरंगे का सम्मान..? 26 जनवरी को नियम तोड़े पंचायत, जनप्रतिनिधियों ने निलंबन और जाँच की किए मांग

गौरेला पेंड्रा मरवाही : ग्राम पंचायत खरडी जनपद पंचायत पेंड्रा में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। संविधान व झंडा संहिता के अनुसार 26 जनवरी को सूर्यास्त के समय तिरंगा झंडा सम्मानपूर्वक उतारना अनिवार्य होता है, लेकिन ग्राम पंचायत में यह नियमों का पालन नहीं किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को तिरंगा विधिवत फहराया गया था, परंतु उसे शाम होने के बाद भी तिरंगा झंडा को उतरा नही गया। इसके बावजूद पंचायत कर्मचारी एवं सरपंच की घोर लापरवाही के कारण झंडा अगले दिन 27 जनवरी 2026 को सुबह 8:38 बजे तक फहरता रहा। यह स्थिति राष्ट्रीय ध्वज संहिता, 2002 का स्पष्ट उल्लंघन मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*
June 24, 2026
*वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* रायपुर, 24...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने इस घटना को राष्ट्रीय ध्वज के अपमान की श्रेणी में बताते हुए गहरी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि ऐसी लापरवाही न केवल प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है, बल्कि राष्ट्र की अस्मिता से भी जुड़ा गंभीर विषय है।

मामले को लेकर उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। साथ ही कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिव एवं जिम्मेदार कर्मचारियों पर निलंबन जैसी कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में जीडीए प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण किट का वितरण
June 25, 2026
मिथलेश आयम, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) स्थित जी.पी.एम. आजीविका महाविद्यालय में संचालित जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (GDA) प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!