LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: पेंड्रा में ‘नो एंट्री’ की उड़ रही धज्जियाँ, रात 11 बजे से पहले ही दौड़ रही अवैध रेत से भरी हाइवा – बिना रॉयल्टी के हो रहा है परिवहन

पेंड्रा, जीपीएम | संवाददाता – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा क्षेत्र में ट्रैफिक और खनिज नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है। प्रशासन द्वारा निर्धारित ‘नो एंट्री’ के नियमों के बावजूद भारी वाहन—विशेषकर रेत से भरी हाइवा ट्रकें—रात 11 बजे से पहले ही सड़कों पर दौड़ रही हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन हाइवा ट्रकों में लदी रेत का परिवहन पूरी तरह अवैध है। न केवल समय सीमा का उल्लंघन किया जा रहा है, बल्कि इन ट्रकों में रेत बिना किसी वैध रॉयल्टी या खनिज विभाग की अनुमति के ढोई जा रही है। यह न सिर्फ सरकारी राजस्व की सीधी हानि है, बल्कि नियमों की सरेआम अवहेलना भी है।

शहरवासियों ने बताया कि ये भारी वाहन शाम 8 बजे के बाद ही प्रवेश कर रहे हैं, जिससे स्थानीय यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। लोगों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालक, महिलाएं और स्कूली बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल
September 26, 2026
सेवा’ के नाम पर शिक्षकों से 200 रुपये की वसूली? शिक्षा रथ अभियान पर उठे गंभीर सवाल DEO बोले—ऐसी कोई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सवाल यह भी उठ रहा है कि प्रशासन की आंखों के सामने यह अवैध कारोबार कैसे फल-फूल रहा है? क्या यह मिलीभगत का मामला है? खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि बिना रॉयल्टी के चल रहे इस अवैध रेत परिवहन पर तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना,
September 26, 2026
राधे मोहन रामायण समिति गौरेला के 42 श्रद्धालुओं का जत्था नर्मदा परिक्रमा के लिए रवाना, गौरेला नगर पालिका अध्यक्ष एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!