LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

पेंड्रा: भूमाफियाओं और राजस्व अमले के सांठगांठ से बड़े झाड़ के जंगल का हो गई फर्जी रजिस्ट्री, सरपंच ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की,

गौरेला पेंड्रा मरवाही: पेंड्रा क्षेत्र में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है, जिसमे भू- माफियाओं ने राजस्व विभाग से सांठगांठ कर बड़े झाड़ की जमीन पर फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया है और बकायदा बिक्री के तहत उप पंजीयक कार्यालय पेंड्रा रोड में रजिस्ट्री भी करा लिया गया है। इस संबंध पर सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पेंड्रा के पतगंवा ग्राम पंचायत अंतर्गत Diet कॉलोनी स्थित शासकीय बड़े झाड़ की जमीन, खसरा नंबर 874 की भूमि जो की बड़े झाड़ का जंगल है, को भू- माफियाओं ने राजस्व अमले से सांठगांठ कर फर्जी तरीके से खरीदी बिक्री की गई है पेंड्रा रोड पंजीयन कार्यालय से क्रय-विक्रय करा लिया गया है । इस प्रकार राजस्व विभाग व भू- माफियाओं की मिलीभगत से बड़े झाड़ के शासकीय वनभूमि के दस्तावेज़ों में छेड़छाड़ कर इस फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया गया है। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि हल्का पटवारी व आर आई तथा पंजीयक कार्यालय में बैठे नौकरशाहों ने इस कूटरचना में बराबर की सहभागिता निभाई है। जबकि बड़े झाड़ के जंगल भूमि का न तो रजिस्ट्री, न सीमांकन और न ही बटांकन का नियम है। वन संरक्षण अधिनियम 1980 की धारा 2 के तहत राजस्व दास्तावेज़ों में बड़े झाड़ के जंगल के रूप में दर्ज जमीन का आवंटन को केंद्र शासन की अनुमति के बगैर राज्य शासन के अधिकारी नही कर सकते। हाईकोर्ट ने भी इसमें याचिकाएं खारिज कर दी है, किन्तु यहां पैसों की चकाचौंध के आगे सब मुनासिब हो गया। इसकी प्रशासन स्तर पर निष्पक्ष और इमानदाराना जांच की जरूरत है क्योंकि वनभूमि में जमीन के पंजीयक बिक्री का कोई प्रावधान नही है, साथ ही राजस्व विभाग की भूमिका को भी जांच के दायरे में समाहित अत्यंत जरूरी है। क्योंकि यह शासन- प्रशासन के नाक नीचे एक कूटरचित कारनामा है।

सरपंच ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की:- उक्त पूरे मामले में पत गंवा सरपंच ने फर्जी खरीदी बिक्री मामले में दोषियों पर कड़ी कार्यवाही को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर किया है,

ये खबर भी पढ़ें…
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
“12 अगस्त को हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, पर्यावरण संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी”- रजनीश तिवारी
August 10, 2026
हरियाली अमावस्या पर 12 अगस्त को होगा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, जिलेभर में पौधरोपण का संदेश [video width="832"...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!