LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

होली पर नहीं होगी शराबबंदी, नई आबकारी नीति में खत्म हुआ ‘ड्राई डे’

रायपुर। होली पर ‘ड्राई डे’ खत्म — इस साल खुले रहेंगे शराब के ठेके, सरकार की नई आबकारी नीति लागू छत्तीसगढ़ में इस बार होली के मौके पर शराब प्रेमियों को बड़ी राहत मिली है। प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के तहत होली के दिन भी शराब की दुकानें खुली रहेंगी। अब लोगों को त्योहार से पहले शराब खरीदकर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दरअसल, राज्य सरकार ने इस वर्ष के लिए जो नई आबकारी नीति तैयार की है, उसमें सात ‘ड्राई डे’ में से तीन को समाप्त कर दिया गया है। हटाए गए ड्राई डे में मुहर्रम, महात्मा गांधी निर्वाण दिवस और होली का दिन शामिल है। इस फैसले के बाद होली के दिन शराब बिक्री पर रोक नहीं रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
August 12, 2026
हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पहले क्या थी व्यवस्था?

अब तक छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानों को बंद रखा जाता था। होली की पूर्व संध्या पर कई जगहों पर पुलिस की सख्ती भी देखने को मिलती थी। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखी जाती थी, जिससे अवैध बिक्री या हुड़दंग की आशंका को रोका जा सके।

ये खबर भी पढ़ें…
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई कब?
August 12, 2026
बलरामपुर में साइकिल वितरण पर बड़ा सवाल: गुणवत्ता जांच में अफसर फेल, कलेक्टर ने मांगा जवाब; बाकी जिलों में कार्रवाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार नहीं होगी परेशानी

हर साल होली पर कई लोग पहले से शराब खरीदकर रखने की जुगत में रहते थे। कई बार त्योहार के दिन दोस्तों के बीच “एक-दो पैग बचे हैं क्या?” जैसे फोन कॉल आम बात हो जाती थी। लेकिन इस बार ऐसी स्थिति बनने की संभावना कम है, क्योंकि जरूरत पड़ने पर सीधे दुकान से खरीदी की जा सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 12, 2026
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय किसान प्रदेश की प्रगति की धुरी,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार का संकेत

नई आबकारी नीति को लेकर माना जा रहा है कि सरकार राजस्व संतुलन और व्यवस्थागत सरलता को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव लाई है। हालांकि, त्योहार के मद्देनज़र प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की संभावना है।कुल मिलाकर, इस बार की होली शराब प्रेमियों के लिए “ड्राई” नहीं रहने वाली है।

Back to top button
error: Content is protected !!