LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

स्थानांतरण नीति से शिक्षकों में गहरी नाराजगी, सरकार पर शिक्षकों नें लगाया भेदभाव का आरोप.. शिक्षक कांग्रेस ने कहा- शिक्षकों को स्थानांतरण नीति से अलग रखना अनुचित, तत्काल संशोधन की मांग- शुक्ला

स्थानांतरण नीति से शिक्षकों में गहरी नाराजगी, सरकार पर शिक्षकों नें लगाया भेदभाव का आरोप..

शिक्षक कांग्रेस ने कहा- शिक्षकों को स्थानांतरण नीति से अलग रखना अनुचित, तत्काल संशोधन की मांग- शुक्ला

ये खबर भी पढ़ें…
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश
August 11, 2026
पालक-बालक सम्मेलन में मिली मांग का त्वरित निराकरण, सीता और गीता बैगा को छात्रावास में मिला प्रवेश बेटियों की शिक्षा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही:- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 5 जून को जारी की गई नवीन स्थानांतरण नीति पर विवाद खड़ा हो गया है। इस नीति में शिक्षकों को पूरी तरह से स्थानांतरण प्रक्रिया से बाहर रखने के निर्णय पर शिक्षकों में भारी असंतोष देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय सचिव श्री आलोक शुक्ला ने इस नीति का कड़ा विरोध करते हुए इसे शिक्षकों के साथ अन्याय बताया है।

श्री शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में चल रहे युक्तियुक्तकरण को आधार बनाकर शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक लगाना अनुचित है। प्रदेश के अनेक शिक्षक वर्षों से अपने गृह जिले से दूर कार्यरत हैं और अपने परिवार से दूर रहकर सेवाएं दे रहे हैं। बहुत से शिक्षक पति-पत्नी आधार पर एक स्थान पर पदस्थ होने की आशा लगाए बैठे थे, लेकिन इस नीति से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित 
August 11, 2026
कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित  गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11अगस्त 2026/ जिला जल एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि कई शिक्षक आपसी सहमति से स्थानांतरण की तैयारी कर चुके थे, लेकिन नई नीति से उन्हें भी झटका लगा है। श्री शुक्ला ने मांग की है कि सरकार इस नीति में आवश्यक संशोधन कर शिक्षकों को स्थानांतरण की अनुमति दे तथा उन पर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से हटाए।

शिक्षक कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले में शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो राज्यभर के शिक्षक विरोध प्रदर्शन करने पर विवश होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और एकलव्य विद्यालयों तक की प्रगति परखी
August 11, 2026
बिलासपुर में विभागीय योजनाओं की समीक्षा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने दिए सख्त निर्देश; छात्रवृत्ति से लेकर पीएम जनमन और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!