LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याए

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याए

जीसान अंसारी की रिपोर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
पीपरडोल सोन नदी एनीकट में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
पीपरडोल सोन नदी एनीकट में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
June 12, 2026
पीपरडोल सोन नदी एनीकट में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी मरवाही, 12 जून। मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरडोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

/बिलासपुर:-कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।
साप्ताहिक जनदर्शन में खम्हरिया तहसील के मंगल सहित अन्य लोगों ने ट्रॉसफार्मर लगवाने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ट्रॉसफार्मर नहीं होने के कारण हमें खेती-किसानी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर ने आवेदन को विद्युत विभाग को भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम चोरभठ्ठीखुर्द के ग्रामीणों ने वार्ड में पानी की समस्या के सबंध में आवेदन दिया। इस मामले को पीएचई विभाग के अधिकारी देखेगें। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पहंदा के रामप्रसाद रात्रे सहित अन्य ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में 15वे वित्त आयोग एवं मूलभूत के कामों में गड़बड़ी की शिकायत की । इस मामले की जाँच जनपद पंचायत कोटा के सीईओ करेगें। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम लाखासार निवासी रामनिहोर साहू ने कलेक्टर से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया, इस मामले को सीईओ तखतपुर देखेगे। ग्राम ढ़नढन निवासी खिलेन्द्र तिवारी ने सीमांकन के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने आवेदन एसडीएम तखतपुर को सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें…
शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को, नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत की तैयारियां तेज  सभी शासकीय विद्यालयों में होगा गरिमामय आयोजन, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को, नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत की तैयारियां तेज सभी शासकीय विद्यालयों में होगा गरिमामय आयोजन, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
June 12, 2026
शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को, नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत की तैयारियां तेज सभी शासकीय विद्यालयों में होगा गरिमामय आयोजन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!