LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

जीपीएम पुलिस की बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

जीपीएम पुलिस की बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। जीपीएम पुलिस ने एक संगठित अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 38 तोला सोना, डेढ़ किलो चांदी, चोरी की रकम से खरीदी गई स्कॉर्पियो वाहन, दो मोटरसाइकिल, एप्पल कंपनी के मोबाइल फोन तथा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 2 जेसीबी समेत 9 वाहन जब्त
अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 2 जेसीबी समेत 9 वाहन जब्त
June 12, 2026
अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 2 जेसीबी समेत 9 वाहन जब्त गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज राम गोपाल गर्ग के निर्देशन, प्रभारी पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पेंड्रा श्याम कुमार सिदार एवं एसडीओपी मरवाही राजेश देवांगन के नेतृत्व में जिले में चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना मरवाही, थाना पेंड्रा, चौकी कोटमी और चौकी सिवनी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं की जांच शुरू की गई।तकनीकी विश्लेषण, साइबर इनपुट, मुखबिर सूचना और संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के आधार पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने जीपीएम जिले के विभिन्न गांवों के अलावा मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले में भी चोरी और नकबजनी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 38 तोला सोने के आभूषण, करीब 1.5 किलो चांदी, चोरी की रकम से खरीदी गई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्रमांक CG22 AC 2327, चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, कई एप्पल मोबाइल फोन तथा कटर मशीन, जैक रॉड, हथौड़ी, छैनी सहित अन्य उपकरण जब्त किए हैं। बरामद सामग्री की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चौकी कोटमी, थाना पेंड्रा, थाना मरवाही, चौकी सिवनी और मध्यप्रदेश के थाना जैतहरी क्षेत्र में दर्ज कुल सात चोरी और नकबजनी के मामलों का खुलासा किया है। इनमें सकोला, सेखवा, दानीकुंडी, अडभार, निमधा और खूंटाटोला जैसे क्षेत्रों में हुई वारदातें शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
पीपरडोल सोन नदी एनीकट में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
पीपरडोल सोन नदी एनीकट में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी
June 12, 2026
पीपरडोल सोन नदी एनीकट में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी मरवाही, 12 जून। मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरडोल...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तार आरोपियों में परमेश्वर गोस्वामी उर्फ रवि, सूरज गोस्वामी, सुमित गोस्वामी, प्रणय पाण्डेय, विशाल जादव उर्फ विशू तथा शरद काटकर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी संगठित तरीके से सूने मकानों और ग्रामीण क्षेत्रों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

इस पूरी कार्रवाई में थाना मरवाही, थाना पेंड्रा, चौकी कोटमी, चौकी सिवनी और साइबर सेल की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे जिले में चोरी के विरुद्ध हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाई बताते हुए कहा है कि गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है और आगे भी संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को, नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत की तैयारियां तेज  सभी शासकीय विद्यालयों में होगा गरिमामय आयोजन, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को, नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत की तैयारियां तेज सभी शासकीय विद्यालयों में होगा गरिमामय आयोजन, जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
June 12, 2026
शाला प्रवेश उत्सव 16 जून को, नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत की तैयारियां तेज सभी शासकीय विद्यालयों में होगा गरिमामय आयोजन,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!