LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

बोर्ड रिजल्ट में फिसड्डी पड़ा MCB, गिरी गाज: DEO आरपी मिरे हटाए गए, शासन का बड़ा एक्शन

बोर्ड रिजल्ट में फिसड्डी पड़ा MCB, गिरी गाज: DEO आरपी मिरे हटाए गए, शासन का बड़ा एक्शन

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में सबसे चर्चित कार्रवाई मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के जिला शिक्षा अधिकारी आरपी मिरे पर हुई है। खराब शैक्षणिक प्रदर्शन और विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच शासन ने उन्हें जिले से हटाते हुए लोक शिक्षण संचालनालय के विकल्प पर भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए!
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए!
October 9, 2026
सरपंचों को मंच से उतारने का विवाद पड़ा भारी? नगरी SDM और जनपद CEO हटाए गए! सांसद भोजराज नाग के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, हाल ही में घोषित कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में एमसीबी जिला प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया था। जिले का प्रदर्शन राज्य स्तर पर चिंता का विषय बन गया था। शिक्षा व्यवस्था में गिरावट और छात्रों के कमजोर परिणामों को लेकर शासन पहले से ही गंभीर था।

मामला तब और गंभीर हो गया जब सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री ने चिरमिरी में आयोजित समीक्षा बैठक में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई थी। बैठक के दौरान विभागीय लापरवाही, योजनाओं के क्रियान्वयन में सुस्ती और शिक्षा गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री ने तत्कालीन डीईओ आरपी मिरे को कड़ी फटकार लगाई थी। उस समय ही यह संकेत मिल गए थे कि शिक्षा विभाग में जवाबदेही तय की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!
October 9, 2026
पोड़ी उपरोड़ा BEO पर फिर उठे सवाल: शासन के आदेश के बाद भी प्रधान पाठक का 55–60 किमी दूर संलग्नीकरण!...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब जारी तबादला आदेश को उसी कार्रवाई की कड़ी माना जा रहा है। शासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि शिक्षा जैसी संवेदनशील व्यवस्था में कमजोर प्रदर्शन और प्रशासनिक ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा परिणामों में प्रदेश में सबसे पीछे रहने वाले जिले के जिम्मेदार अधिकारी पर हुई यह कार्रवाई पूरे शिक्षा विभाग के लिए चेतावनी मानी जा रही है।

शिक्षा जगत में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में परिणाम सुधारने और शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शासन और भी सख्त कदम उठा सकता है। वहीं जिले में नए नेतृत्व के सामने अब शिक्षा गुणवत्ता सुधारने, स्कूलों की मॉनिटरिंग बढ़ाने और आगामी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम देने की बड़ी चुनौती होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
October 9, 2026
खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त मरवाही से लेकर कोटमी और नगरसैनिक लाइन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!