LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 2 जेसीबी समेत 9 वाहन जब्त

अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, 2 जेसीबी समेत 9 वाहन जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध मुरुम उत्खनन और रेत परिवहन में संलिप्त 9 वाहनों को जब्त किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप*
September 25, 2026
*मुसियारी स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची से कथित मारपीट, कान पकड़कर उठाने का आरोप* *जीशान अंसारी की कलम से*...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी एवं मरवाही क्षेत्र में अवैध रूप से मुरुम का उत्खनन करते पाए गए 2 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त कर संबंधित पुलिस थानों में सुरक्षित रखा गया है। वहीं मरवाही, कोलबीरा और कोटमी क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे 4 ट्रैक्टरों को भी जब्त किया गया।

विभाग ने सभी वाहनों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(1), 21(5) एवं 23(क) के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित अर्थदंड की राशि जमा करने के बाद ही संबंधित वाहन मालिकों को वाहन मुक्त किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा
September 25, 2026
पहले से बना था शौचालय, फिर भी मिली नई स्वीकृति! विभाग ने कसा शिकंजा भ्रामक जानकारी देकर नवीन शौचालय की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने खनिज विभाग को जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर, खनि निरीक्षक सुजीत कंवर, खनिज सिपाही शिवकुमार लहरे, नगर सैनिक सतीश साहू एवं साहिब गनी शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश
September 26, 2026
भारी बारिश के बीच 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश, कलेक्टर विजय दया राम के.ने दिए सख्त निर्देश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!