LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशराजनीतीरायपुर

तेज आंधी-तूफान के बीच पसान में ‘सजग कोरबा – सतर्क कोरबा’ जन जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

मिथलेश आयम, पसान (कोरबा) :- कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में जिला पुलिस के तत्वावधान में नशा मुक्ति और कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सजग कोरबा – सतर्क कोरबा’ जन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। तेज आंधी और तूफान जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी 2 मई 2026 को शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक थाना परिसर पसान में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। इस महत्वपूर्ण जन जागरूकता कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मंच साझा कर जनता को जागरूक किया। इस अवसर पर पाली-तानाखार  विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह और पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद जाखड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, पुलिस विभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए कटघोरा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) विजय सिंह राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने पुलिस-पब्लिक समन्वय पर जोर दिया। ​खराब मौसम की परवाह किए बिना इस कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, गणमान्य नागरिकों और आमजनों की भारी भागीदारी सुनिश्चित हुई। पसान तहसीलदार, पसान वनपरिक्षेत्र अधिकारी, व्यापारी संघ के सम्मानीय सदस्यगण और पत्रकार बंधुओं ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा क्षेत्र के सरपंच, सचिव, उपसरपंच, पंचगण, कोटवार और भारी संख्या में पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस नशा मुक्ति एवं जागरूकता कार्यक्रम को एक बड़ी सफलता में तब्दील कर दिया। ​इस पूरे कार्यक्रम का सफल आयोजन थाना प्रभारी पसान और थाना स्टाप के कर्मचारियों के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम सफल हुआ। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस विभाग द्वारा तेज आंधी-तूफान के बीच भी इतनी अधिक संख्या में पहुंचकर अभियान को सफल बनाने वाले सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समस्त क्षेत्रवासियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
बेलगहना में ईद-मिलाद-उन-नबी पर दिखा अकीदत और भाईचारे का रंग, अंजुमन अहले सुन्नत रजाये मुस्तफा कमेटी ने निकाली भव्य बाइक रैली
बेलगहना में ईद-मिलाद-उन-नबी पर दिखा अकीदत और भाईचारे का रंग, अंजुमन अहले सुन्नत रजाये मुस्तफा कमेटी ने निकाली भव्य बाइक रैली
August 26, 2026
बेलगहना में ईद-मिलाद-उन-नबी पर दिखा अकीदत और भाईचारे का रंग, अंजुमन अहले सुन्नत रजाये मुस्तफा कमेटी ने निकाली भव्य बाइक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!