LIVE UPDATE
ट्रेंडिंगझमाझम खबरेंप्रदेशराजनीतीरायपुर

Retired IAS Arrested : लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बिच ED की घोटाला मामला पर तबाड़ा तोड़ कार्यवाही रिटायर्ड IAS गिरफ्तार।

रायपुर : लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में शराब, कोयला सहित अन्य घोटाले के मामले में ED-EOW की ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है। ED-EOW टीम मामले से जुड़े आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि ईडी ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि आज ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। बता दें कि एक दिन पहले यानि शनिवार को अनिल टूटेजा और उनक बेटे को एसीबी ने हिरासत में लिया था और कई घंटों तक पूछताछ हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार करीब दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के इस शराब घोटाले में ईडी ने 8 अप्रैल को चार्जशीट दायर की थी लेकिन प्रोसीड ऑफ क्राइम साबित न होने पर कोर्ट ने मामले को निरस्त कर दिया था। इसके बाद ईडी ने रिटायर्ड आईएएस अफसर अनिल टुटेजा और अन्य आरोपियों के खिलाफ नई ईसीआईआर दर्ज की है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा ने शराब कारोबारियों और राजनेताओं के साथ मिलकर इस घोटाले को अंजाम दिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं,विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव : मुख्यमंत्री श्री साय
नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं,विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव : मुख्यमंत्री श्री साय
April 21, 2026
नारी शक्ति के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं,विधानसभा में लाएंगे निंदा प्रस्ताव : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 20 अप्रैल 2026/...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!