LIVE UPDATE
ट्रेंडिंगदेशप्रदेशरायपुर

जिले में पहली बार “लिटिल चैम्प गायन प्रतियोगिता” का आयोजन, 25 प्रतिभाशाली बच्चे दिखाएंगे अपनी कला

जिले में पहली बार “लिटिल चैम्प गायन प्रतियोगिता” का आयोजन, 25 प्रतिभाशाली बच्चे दिखाएंगे अपनी कला

पेण्ड्रा/शासकीय कर्मचारी प्रतिभा मंच के तत्वावधान में जिले में पहली बार बच्चों के लिए “लिटिल चैम्प गायन प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आगामी 03 सितंबर बुधवार को दोपहर 2 बजे से मल्टी परपज हायर सेकेंडरी स्कूल पेण्ड्रा के असेंबली हॉल में होगा।इस प्रतियोगिता में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को जूनियर वर्ग और 15 से 20 वर्ष तक के बच्चों को सीनियर वर्ग में विभाजित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
August 13, 2026
बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑडिशन प्रक्रिया के बाद चयनित कुल 25 प्रतिभाशाली बच्चों (13 जूनियर और 12 सीनियर) को मंच पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।जिले में बच्चों के लिए इस तरह का यह पहला आयोजन है, जिसका उद्देश्य गायन और संगीत में रुचि रखने वाले बच्चों को मंच प्रदान करना है। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।कर्मचारी प्रतिभा मंच इससे पहले भी नववर्ष के उपलक्ष्य में “वॉइस ऑफ जीपीएम” का सफल आयोजन कर चुका है। मंच के सदस्य एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला सचिव पीयूष गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और वह अपने पालक, गांव, जिले एवं राज्य का नाम देश–विदेश में रोशन कर सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा
August 14, 2026
स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित सभी वर्ग के लोगों ने लिया हिस्सा उत्कृष्ठ धावकों को किया गया सम्मानित  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!