LIVE UPDATE
गैजेट्सझमाझम खबरेंट्रेंडिंगप्रदेशरायपुर

कलेक्टर पहुंचे स्कूल, बच्चों को पढ़ाया और दिया मार्ग दर्शन नए भवन में स्कूल शिफ्ट करने दिए निर्देश 

• पशु आश्रय स्थल का किया निरीक्षण शासकीय योजनाओं का मैदानी हालात जानने दौरे पर निकले कलेक्टर

• बेलगहना गनपत मरावी की रिपोर्ट, बिलासपुर : कलेक्टर ने आज बेलतरा तहसील के कई ग्रामों का सघन दौरा किया। शासकीय योजनाओं का फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन का हालात नजदीक से देखने निकले थे। कलेक्टर खैरखुंडी गांव के प्राइमरी और मिडिल स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उनको मार्गदर्शन दिया। बच्चों को भूगोल का पाठ पढ़ाया। बच्चों से सवाल पूछे और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्राइमरी स्कूल को नए भवन में तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रानीगांव में पशु आश्रय स्थल का भी जायजा लिया। कलेक्टर शरण ने सबसे पहले खैरखुंडी गांव के प्राथमिक स्कूल और मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। यहां बच्चे भूगोल विषय का अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने बच्चों से पूछा कि पृथ्वी पर कितना प्रतिशत जल है और 17 का पहाड़ा भी पूछा। बच्चों का मुंह भी मीठा कराया। कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन कक्ष में जाकर भोजन की गुणवत्ता भी परखी। बच्चों से मध्याह्न भोजन के विषय में जानकारी ली। प्राइमरी स्कूल को तत्काल नए भवन में शिफ्ट करने कहा।  इसके बाद कलेक्टर रानीगांव पहुंचे। यहां उन्होंने पशु आश्रय स्थल का जायजा लिया। आवारा पशुओं की देखरेख के लिए हर ब्लॉक में दो -दो पशु आश्रय स्थल बनाया जा रहा है। यहां आवारा किस्म के पशुओं को रखा जा रहा है जो सड़क में दुर्घटना का कारण बनते हैं। यहां पूर्व से उपलब्ध अधोसंरचना का ही उपयोग किया जा रहा है। जिन पशुओं के मालिक हों, उन्हें नहीं बल्कि आवारा और सड़क दुर्घटना का कारण बन रहे पशुओं को ही यहां पनाह दी जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
जीगौरेला पेंड्रा मरवाही_में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे जारी
April 24, 2026
जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल- न तो स्कूलों में शिक्षक, न छात्रावासों में जिम्मेदारी—फिर भी वेतन हो रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!