LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

मरवाही में खुलेगा संसदीय कार्यालय, सुनूंगी समस्याएं : सरोज पांडेय

 

मरवाही में खुलेगा संसदीय कार्यालय, सुनूंगी समस्याएं : सरोज पांडेय

ये खबर भी पढ़ें…
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
*सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने मिशन मोड में करें काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय *मुख्यमंत्री ने की परिवहन...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मरवाही नगर में सरोज पांडेय ने किया रोड शो,

व्यापारियों के साथ-साथ आमजन से जनसम्पर्क कर भाजपा के लिए मांगा समर्थन

ये खबर भी पढ़ें…
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
September 29, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरेला पेंड्रा मरवाही/शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय मरवाही विधानसभा में सघन जनसम्पर्क पर रही। इस दौरान उन्होंने विधानसभा के विभिन्न गांव में नुक्कड़ सभा कर शाम को मरवाही नगर के मुख्य मार्ग पर रोड शो के जरिये व्यापारियों से जनसम्पर्क किया। सबसे पहले उन्होंने सेखवा में नुक्कड़ सभा से दौरा प्रारम्भ किया।

तपश्चात ग्राम अड़भार में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुई, जिसमें मरवाही पूर्व विधायक पहलवान सिंह मरावी,

ये खबर भी पढ़ें…
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश
September 29, 2026
नमो गाथा’ के तहत विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से दिया जनजागरूकता का संदेश      गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 29 सितंबर 2026/सेवा संकल्प...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनता कांग्रेस जोगी के जिलाध्यक्ष रामशंकर राय, शहर अध्यक्ष अशोक नगाहित, आशीष केशरी सहित सैकड़ों को संख्या में कार्यकर्ताओं ने डॉ सरोज पांडेय के समक्ष भाजपा का दामन थामा।

प्रवेश कार्यक्रम के बाद उन्होंने बरगवां एवं कुम्हारी में सभा की। मरवाही नगर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के साथ भाजपा प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया। सरोज पांडेय का भव्य रोड शो मरवाही नगर मेन रोड से गुजरा, जहां उन्होंने रथ पर सवार होकर स्थानीय व्यापारियों, महिलाओं तथा आमजन के अभिवादन कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। चंगेरी सभा के साथ दौरा कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान उनके साथ मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची भी उपस्थित रहे।

डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि जिस तरह अन्य पार्टी के दिग्गज नेता भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं निश्चित रूप से सभी को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने इन 10 वर्षों में मूलभूत आवश्यकताओं को जमीन तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना, शौचालय, आयुष्मान भारत, जनधन योजना आदि इसके उदाहरण है। इन योजनाओं के जरिए हम धीरे-धीरे विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मेरा जनता से पारिवारिक रिश्ता रहता है मैं यहां आपकी बेटी और बहन की तरह हूँ, और एक परिवार के रूप में हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी। उन्होंने कहा कि हम मरवाही विधानसभा क्षेत्र में संसदीय कार्यालय खोलेंगे जहां मैं ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध रहने की कोशिश करूंगी। आपको कोई भी समस्या हो आप सीधे मुझसे बात कर सकेंगे, समस्या रखने के लिए किसी भी कोई माध्यम की आवश्यकता नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि मरवाही को जिला बना दिया गया लेकिन दुर्भाग्य की आज तक इसका जिले के रूप में विकास नहीं हो पाया है, हम आने वाले समय में मरवाही इस तरह विकसित करेंगे की यहां का विकास देखकर आपको गर्व महसूस होगा।

विधायक मरपच्ची ने कहा कि डॉ सरोज पांडेय विकास कार्यों के लिए जानी जाती है, और हमारा सौभाग्य की हमें ऐसा नेतृत्व क्षेत्र के विकास के लिए मिला है। उनके सांसद बनने का लाभ मरवाही विधानसभा क्षेत्र को मिलेगा औऱ विकास से वंचित मरवाही क्षेत्र एक नए स्वरूप में नजर आएगा।

इस दौरान भाजपा नेत्री समीरा पैकरा, जिला महामंत्री लालजी यादव, मण्डल अध्यक्ष किशन ठाकुर, महामंत्री आयुष मिश्रा, विभा नहरेल, विजय बघेल, शिवप्रताप रॉय, अश्विन चतुर्वेदी, सुनील शर्मा, गिरीश रॉय, गोविंद गुप्ता, प्रकाश चंद रॉय, संदीप मिश्रा, स्नेहलता शर्मा, एकलव्य केवट, आदर्श, किशन रजक, मुन्ना महाराज,गिरिजेश गुप्ता, मीरा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!