LIVE UPDATE
आज का राशिफलझमाझम खबरेंट्रेंडिंगदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

सचिव बड़ा या सिस्टम….?” दो-दो जांच टीम भी नहीं खोल पाई भ्रष्टाचार का राज!

सचिव बड़ा या सिस्टम….?” दो-दो जांच टीम भी नहीं खोल पाई भ्रष्टाचार का राज!

कोरबा,7 नवम्बर 2025।ग्राम पंचायत लालपुर (ब्लॉक – पोड़ी-उपरोड़ा) में भ्रष्टाचार का मामला अब सुर्खियों में है। पंचायत सचिव मोहम्मद हसन और सरपंच दंपती पर ग्रामीणों ने लाखों रुपये के गबन और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता जगेश्वर प्रसाद राज ने कलेक्टर जनदर्शन और जिला पंचायत सीईओ से इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
July 11, 2026
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने जारी की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत के बाद कलेक्टर अजीत बसंत ने 8 अक्टूबर को एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को एसडीएम ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर मौके पर जांच के आदेश जारी किए। उधर, 13 अक्टूबर को जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग ने भी इसी मामले में चार सदस्यीय जांच टीम बनाकर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

लेकिन सरकारी सिस्टम की बानगी देखिए — 7 दिन में पूरी होने वाली जांच अब 23 दिन बाद भी अधूरी है। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव और सरपंच जांच टीमों से बचते फिर रहे हैं, जबकि कुछ अफसर जांच स्थल पर पहुंचने से पहले ही ‘स्वागत-सत्कार’ का आनंद उठाते नज़र आए।ग्रामीणों के अनुसार, सचिव और सरपंच ने सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई सड़क को पंचायत निर्माण दिखाकर फर्जी जियोटैग से भुगतान करा लिया। इसी तरह मंच निर्माण और अन्य कार्यों में भी फर्जी बिल तैयार कर लाखों रुपये का आहरण किया गया। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना में भी शासकीय कर्मचारी और उसकी पत्नी को लाभार्थी बताकर पैसा ट्रांसफर किया गया, साथ ही मनरेगा मजदूरों के नाम पर फर्जी भुगतान किए गए।अब सवाल यह है कि जब एक सचिव पर दो-दो जांच टीम गठित हो चुकी हैं, तो 23 दिन बाद भी रिपोर्ट क्यों अधूरी है? क्या सचिव का जुगाड़तंत्र अफसरों पर भारी पड़ रहा है, या फिर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई केवल ‘कागजों की रस्म’ बनकर रह गई है?

ये खबर भी पढ़ें…
कोटा के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप गांव-गांव घूम कर रहे खुले आम इलाज और जिंदगी के साथ खिलवाड़
कोटा के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप गांव-गांव घूम कर रहे खुले आम इलाज और जिंदगी के साथ खिलवाड़
July 12, 2026
जीशान अंसारी की रिपोर्ट, बिलासपुर। जिले में मानसून की दस्तक के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांव के लोग पूछ रहे हैं — “आख़िर सचिव बड़ा या CEO?”
सरकारी जांच की सुस्ती और भ्रष्टाचार के इस खेल ने सिस्टम की ‘शून्य सहनशीलता नीति’ पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
बीएमओ के नाम पर फील्ड में प्रैक्टिस का दावा! वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य कर्मचारी को 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस”
बीएमओ के नाम पर फील्ड में प्रैक्टिस का दावा! वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य कर्मचारी को 24 घंटे में जवाब देने का नोटिस”
July 13, 2026
"बीएमओ के नाम पर फील्ड में प्रैक्टिस का दावा! वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप, स्वास्थ्य कर्मचारी को 24 घंटे में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!