LIVE UPDATE
झमाझम खबरें

ओरिएंटल पब्लिक स्कूल बंधी का वार्षिक उत्सव भव्य रूप से संपन्न असेम्बली हॉल पेंड्रा में नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ओरिएंटल पब्लिक स्कूल बंधी का वार्षिक उत्सव भव्य रूप से संपन्न…..!
असेम्बली हॉल पेंड्रा में नन्हे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, बंधी का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में असेम्बली हॉल, पेंड्रा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकगण एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर समां बांध दिया। नन्हे कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, बाल नाटिका एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों की मासूमियत और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश जालान उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि
“बचपन की यह उम्र बच्चों के जीवन की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था होती है। यही वह समय है जब शिक्षा को सही दिशा देकर बच्चों के भविष्य को संवारा जा सकता है। इस उम्र में दी गई शिक्षा ही बच्चों को एक मजबूत और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाती है।”

ये खबर भी पढ़ें…
बेटियों की शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ाएं भागीदारी- मुकेश दुबे
बेटियों की शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी बढ़ाएं भागीदारी- मुकेश दुबे
August 8, 2026
प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में पालक-बालिका सम्मेलन आयोजित,अतिथियों ने छात्राओं को स्कूल बैग और खेल सामग्री वितरित की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आगे कहा कि “ओरिएंटल पब्लिक स्कूल बच्चों को केवल किताबी शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास भी प्रदान कर रहा है। आज बच्चों की प्रस्तुतियाँ यह दर्शाती हैं कि उन्हें सही मार्गदर्शन मिल रहा है।”
मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों, अभिभावकों एवं सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
वार्षिक उत्सव का यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का अवसर रहा, बल्कि उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला यादगार पल भी बना।

ये खबर भी पढ़ें…
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा! सड़क किनारे मिली लाखों की दवाइयां,
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का एक और कारनामा! सड़क किनारे मिली लाखों की दवाइयां,
August 8, 2026
BPM अरविंद सोनी की वापसी पर उठे सवालों की चर्चा थमी भी नहीं थी कि सामने आया स्वास्थ्य विभाग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Back to top button
error: Content is protected !!