LIVE UPDATE
झमाझम खबरेंदुनियादेशप्रदेशराजनीतीरायपुर

300 क्विंटल राशन कहाँ गया? कोटा की राशन दुकान पर बड़ा घोटाले का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा

300 क्विंटल राशन कहाँ गया? कोटा की राशन दुकान पर बड़ा घोटाले का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने खोला मोर्चा

कलेक्टर से उच्चस्तरीय जांच की मांग, 3 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल की चेतावनी

ये खबर भी पढ़ें…
छात्राओं की शिकायत बनी अधीक्षिका पर भारी! खराब भोजन, दुर्व्यवहार और निजी काम कराने के आरोप सही, तत्काल हटाया गया प्रभार
छात्राओं की शिकायत बनी अधीक्षिका पर भारी! खराब भोजन, दुर्व्यवहार और निजी काम कराने के आरोप सही, तत्काल हटाया गया प्रभार
August 7, 2026
छात्राओं की शिकायत बनी अधीक्षिका पर भारी! खराब भोजन, दुर्व्यवहार और निजी काम कराने के आरोप सही, तत्काल हटाया गया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोटा/बिलासपुर | जीशान अंसारी की रिपोर्ट

कोटा जनपद क्षेत्र के नवागांव (सलका) स्थित सहकारी विपणन संस्था के उपकेंद्र (राशन दुकान) में राशन वितरण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि पिछले छह महीनों से गरीब और पात्र हितग्राहियों को उनका पूरा राशन नहीं दिया गया, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में भारी मात्रा में अनाज का हिसाब संदिग्ध नजर आ रहा है। आरोप है कि करीब 300 क्विंटल राशन के वितरण पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
आरोपों से घिरे BPM की ‘शाही’ वापसी! बैंड-बाजे के साथ ज्वाइनिंग का वीडियो चर्चा में, स्वास्थ्य विभाग फिर सवालों के घेरे में, CMHO कैमरे के सामने सवालों से बचते नजर आए
आरोपों से घिरे BPM की ‘शाही’ वापसी! बैंड-बाजे के साथ ज्वाइनिंग का वीडियो चर्चा में, स्वास्थ्य विभाग फिर सवालों के घेरे में, CMHO कैमरे के सामने सवालों से बचते नजर आए
August 7, 2026
आरोपों से घिरे BPM की 'शाही' वापसी! बैंड-बाजे के साथ ज्वाइनिंग का वीडियो चर्चा में, स्वास्थ्य विभाग फिर सवालों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले को लेकर जनपद सदस्य धर्मेंद्र देवांगन के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि जुलाई माह में केवल करीब 20 प्रतिशत राशन का वितरण हुआ, जबकि 80 प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को राशन नहीं मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश के पालन में TET परीक्षा आयोजित करे राज्य सरकार-राजेश चटर्जी  लाखों शिक्षकों एवं उनके परिवार में भविष्य को लेकर उपजे चिंता का समाधान करे सरकार – आलोक शुक्ला
सुप्रीम कोर्ट का आदेश के पालन में TET परीक्षा आयोजित करे राज्य सरकार-राजेश चटर्जी लाखों शिक्षकों एवं उनके परिवार में भविष्य को लेकर उपजे चिंता का समाधान करे सरकार – आलोक शुक्ला
August 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट का आदेश के पालन में TET परीक्षा आयोजित करे राज्य सरकार-राजेश चटर्जी लाखों शिक्षकों एवं उनके परिवार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि पिछले छह माह का स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर और हितग्राहियों का रिकॉर्ड जब्त कर उसकी विस्तृत जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि जांच में राशन के गबन या अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

मामले में खाद्य विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। ज्ञापन में विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जांच कर दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान अली बाबा कश्यप, मनोज मरावी (जनपद सदस्य), सचिन साहू, नेतु यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

3 दिन का अल्टीमेटम, फिर भूख हड़ताल

जनपद सदस्य धर्मेंद्र देवांगन ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि इस अवधि में जांच शुरू नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। उनका कहना है कि गरीबों के हक का राशन किसी भी कीमत पर हड़पने नहीं दिया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या 300 क्विंटल राशन का सच सामने आएगा, या यह मामला भी जांच के नाम पर फाइलों में दब जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!